X
X

Fact Check : एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के निधन से जुड़ी पोस्ट फर्जी है

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के निधन से जुड़ी वायरल पोस्ट पूरी तरह फर्जी है। काजल पूरी तरह से स्वस्थ हैं। काजल अग्रवाल ने स्वयं पोस्ट शेयर कर वायरल दावे का खंडन किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी पोस्ट पर विश्वास न करें और न ही ऐसी किसी पोस्ट को आगे शेयर करें। 

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Sep 9, 2025 at 03:41 PM
  • Updated: Sep 9, 2025 at 06:28 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें काजल अग्रवाल के वीडियो के साथ-साथ कई अन्य वीडियो का इस्तेमाल किया गया है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है। कई यूजर्स ने इस दावे को सच मानकर शेयर किया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को फर्जी पाया। काजल अग्रवाल पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनके निधन से जुड़ी वायरल पोस्ट झूठी है। काजल अग्रवाल ने स्वयं सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर वायरल दावे का खंडन किया है।

क्या हो रहा है वायरल?

इंस्टाग्राम यूजर vikas4562024  ने 8 सितंबर 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “Miss you kajal agarwal”

वीडियो पर लिखा हुआ है: Rest in peace kajal agarwal

काजल अग्रवाल हमारे बीच नहीं रही हैं दोस्तों।

की कहते है कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं कब किस कि आ जाए मौत”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पोस्ट को समान दावे के साथ शेयर किया है। वायरल पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी रिपोर्ट जागरण डॉट कॉम की वेबसाइट पर मिली। 8 सितंबर 2025 को प्रकशित खबर में बताया गया,”सोशल मीडिया पर अभिनेत्री काजल अग्रवाल के एक्सीडेंट और उनके निधन की खबरें वायरल होने पर काजल ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने अफवाहों का खंडन करते हुए लोगों से अपील की है की ऐसी झूठी खबरों पर भरोसा न करें और इसे आगे भी शेयर न करें।”

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने काजल अग्रवाल के सोशल मीडिया हैंडल को चेक किया। काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। काजल ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है,”I’ve come across some baseless news claiming I was in an accident (and no longer around!) and honestly, it’s quite amusing because it’s absolutely untrue. By the grace of god, I want to assure you all that I am perfectly fine, safe, and doing very well I kindly request you not to believe or circulate such false news. Let’s focus our energies on positivity and truth instead.” (हिंदी अनुवाद: मुझे कुछ बेबुनियाद खबरें मिली,जिनमें दावा किया गया कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है (और अब मैं इस दुनिया में नहीं हूँ!) और सच कहूँ तो, यह काफी हास्यास्पद है, क्योंकि यह बिल्कुल झूठ है। ईश्वर की कृपा से, मैं आप सभी को बताना चाहती हूँ कि मैं बिल्कुल ठीक हूँ, सुरक्षित हूँ। मैं आपसे निवेदन करती हूँ कि ऐसी झूठी खबरों पर विश्वास न करें और न ही ऐसी खबरों को आगे शेयर करें।”

https://twitter.com/MsKajalAggarwal/status/1965075666497573363

पड़ताल में आगे हमने वीडियो में इस्तेमाल किए गए वीडियो के बारे में सर्च किया। इसमें पहला वीडियो शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार का है।

वायरल वीडियो में इस्तेमाल किया गया राम चरण और उनकी पत्नी का क्लिप दिसंबर 2023 का है। हमें वीडियो से जुड़ी खबर जागरण डॉट कॉम की रिपोर्ट में मिली। 20 दिसंबर 2023 को प्रकाशित खबर में वीडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार,”राम चरण अपनी बेटी और पत्नी उपासना के साथ मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। “

अभिनेता जूनियर एनटीआर और नंदमुरी कल्याण राम का वीडियो 28 मई 2024 का है। पिंकविला के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर 28 मई 2024 को वायरल वीडियो शेयर की गई है। कैप्शन में बताया गया,”अभिनेता जूनियर एनटीआर अपने दादा और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नंदमुरी तारक रामा राव (एनटीआर) को उनकी 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने एनटीआर घाट पहुंचे थे।”

हमने पोस्ट को दैनिक जागरण, मुंबई की वरिष्ठ संवाददाता स्मिता श्रीवास्तव के साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा फर्जी है। काजल बिल्कुल ठीक हैं।

पहले भी कई सेलिब्रिटीज के निधन को लेकर फर्जी दावे वायरल हो चुके हैं। जिनकी पड़ताल को विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला कि यूजर ज्यादातर ऐसी ही पोस्ट शेयर करता है।

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के निधन से जुड़ी वायरल पोस्ट पूरी तरह फर्जी है। काजल पूरी तरह से स्वस्थ हैं। काजल अग्रवाल ने स्वयं पोस्ट शेयर कर वायरल दावे का खंडन किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी पोस्ट पर विश्वास न करें और न ही ऐसी किसी पोस्ट को आगे शेयर करें। 

  • Claim Review : काजल अग्रवाल का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है।
  • Claimed By : इंस्टाग्राम यूजर -vikas4562024
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later