X
X

Fact Check: एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच का नहीं, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का है रोहित शर्मा का वीडियो

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि रोहित शर्मा के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। रोहित शर्मा का यह वीडियो दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए एशिया कप 2025 के मैच का नहीं, बल्कि जून 2025 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई टी20 लीग का फाइनल मैच का है। उसी पुराने वीडियो को अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच 14 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। एशिया कप-2025 के इस मैच में भी इस तनाव का असर देखने को मिला और भारत में लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर इसका विरोध किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वनडे कप्तान रोहित शर्मा को स्टेडियम में देखा जा सकता है। यूजर्स इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा इंडिया और पाकिस्तान का मैच देखने दुबई पहुंचे हैं।  

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। वीडियो एशिया कप 2025 के मैच का नहीं, बल्कि जून में हुए मुंबई टी20 लीग के दौरान का है। जब रोहित शर्मा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई टी20 लीग का फाइनल मैच देखने पहुंचे थे। उसी पुराने वीडियो को अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ‘Brijesh Kumar’ ने (आर्काइव लिंक) 14 सितंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर किया है और लिखा है,”india vs pakistan के मैच देखने के लिए पहुंचे मिस्टर रोहित शर्मा”

सोशल मीडिया पर कई अन्य यूजर्स ने भी इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें वायरल वीडियो @rushiii_12 नाम के एक एक्स हैंडल पर मिला। 12 जून 2025 को शेयर किए गए वीडियो में इसे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का बताया गया है।

https://twitter.com/rushiii_12/status/1933425360361681083

हमें वीडियो rohitian.dipak  नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। वीडियो को 17 जून 2025 को शेयर किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार,”रोहित शर्मा का यह वीडियो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का है।” यहां हमें वायरल वीडियो से जुड़े कई अन्य वीडियो क्लिप्स भी मिले।

वीडियो को deepakdhadvevibes नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने भी शेयर किया है। वीडियो को 13 जून 2025 को शेयर किया गया। वीडियो को वानखेड़े स्टेडियम का बताया गया है।

आगे की जांच के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें sportsdigest.in की वेबसाइट पर वीडियो से जुड़ी खबर मिली। 13 जून 2025 को प्रकाशित खबर में बताया गया,” रोहित शर्मा 12 जून को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई टी20 लीग का फाइनल मैच देखने पहुंचे थे। यहां श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम सोबो मुंबई फालकन्स और मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स के बीच फाइनल मैच खेला गया था।”

वीडियो से जुड़े अन्य पोस्ट यहां देखें।

हमने वीडियो को लेकर दैनिक जागरण के खेल संवाददाता अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि  यह वीडियो दुबई का नहीं है। रोहित शर्मा यहां नहीं आए हैं। वीडियो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। यूजर एक खास विचारधारा से प्रभावित पोस्ट शेयर करता है। यूजर ने स्वयं को उत्तर प्रदेश के बांगरमऊ का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि रोहित शर्मा के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। रोहित शर्मा का यह वीडियो दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए एशिया कप 2025 के मैच का नहीं, बल्कि जून 2025 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई टी20 लीग का फाइनल मैच का है। उसी पुराने वीडियो को अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : रोहित शर्मा इंडिया और पाकिस्तान का मैच देखने दुबई पहुंचे हैं।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Brijesh Kumar
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later