Fact Check : नसीरुद्दीन शाह का पुराना वीडियो पीएम मोदी के जन्मदिन के हवाले से वायरल
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। एक्टर नसीरुद्दीन शाह का कविता सुनाता हुआ यह वीडियो हिंदी दिवस के अवसर का है जब उन्होंने मंगलेश डबराल की ‘वर्णमाला’ कविता को पढ़ा था। 2021 के इस वीडियो को पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाई दिए जाने के दावे से वायरल किया जा रहा है।
- By: Umam Noor
- Published: Sep 19, 2025 at 04:42 PM
- Updated: Sep 20, 2025 at 02:05 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय राजनेता समेत कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उन्हें हिंदी वर्णमाला की एक कविता के जरिए सामाजिक मुद्दों पर अपना पक्ष रखते हुए देखा और सुना जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि यह कविता नसीरुद्दीन शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए जारी की है।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। एक्टर नसीरुद्दीन शाह का कविता सुनाता हुआ यह वीडियो हिंदी दिवस के अवसर का है, जब उन्होंने मंगलेश डबराल की ‘वर्णमाला’ कविता को पढ़ा था। 2021 के इस वीडियो को पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाई दिए जाने के दावे से वायरल किया जा रहा है।
क्या है वायरल पोस्ट में ?
फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “नसीरुद्दीन शाह #HappyBirthdayModiji कहने की जगह नसीरुद्दीन शाह ने मुस्लिमों को लेकर कह दी बड़ी बात दिलेर इसे कहते हैं।”
पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल
अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को गौर से देखा। वीडियो के क्रेडिट में हमें ‘बीबीसी हिंदी’ का नाम लिखा हुआ नजर आया। वहीं, वीडियो पर लिखा है, ‘हिंदी दिवस पर सुनिए मंगलेश डबराल की कविता वर्णमाला।’ इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया।
बीबीसी हिंदी के यूट्यूब चैनल पर हमने वायरल वीडियो को सर्च किया। सर्च किए जाने पर हमें यह वीडियो 14 सितंबर 2021 को अपलोड मिला। वीडियो के साथ दिए कैप्शन के अनुसार, “नसीरुद्दीन शाह ने हिंदी दिवस के मौके पर मंगलेश डबराल की लोकप्रिय कविता ‘एक भाषा में अ लिखना चाहता हूं।’ पढ़ी है।”
इसी पर हमें बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर लेख भी मिला। 14 सितंबर 2021 को छपे इस लेख में नसीरुद्दीन शाह के जरिए पढ़ी गई ‘वर्णमाला’ कविता के बोलों को पढ़ा जा सकता है।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितम्बर को अपना 75वं जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व वैश्विक नेताओं सहित कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें मुबारकबाद दी। पूरी खबर जागरण डॉट कॉम पर पढ़ी जा सकती है।
वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने दैनिक जागरण, मुंबई की वरिष्ठ संवाददाता स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया यह वीडियो पुराना है और नसीरुद्दीन शाह ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर सार्वजनिक तौर पर कोई बधाई नहीं दी है
अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर मोहम्मद जीशान अशरफी को छः हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, बायो के मुताबिक, वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। एक्टर नसीरुद्दीन शाह का कविता सुनाता हुआ यह वीडियो हिंदी दिवस के अवसर का है जब उन्होंने मंगलेश डबराल की ‘वर्णमाला’ कविता को पढ़ा था। 2021 के इस वीडियो को पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाई दिए जाने के दावे से वायरल किया जा रहा है।
- Claim Review : यह कविता नसीरुद्दीन शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए जारी की है।
- Claimed By : FB User- Mohd Zeeshan Ashrafi
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












