X
X

Fact Check : सलमान खान के पिता सलीम खान के निधन का दावा फर्जी है

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा यह दावा फर्जी है। सलीम खान का निधन नहीं हुआ है। सलमान खान की परिवार की तस्वीर को शेयर करते हुए यह फर्जी दावा किया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Sep 22, 2025 at 04:09 PM
  • Updated: Sep 22, 2025 at 06:05 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर सलमान खान की उनके परिवार के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल फोटो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि सलमान खान के पिता पटकथा लेखक सलीम खान का निधन हो गया है। पोस्ट को सच समझकर कई यूजर इसे शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा यह दावा फर्जी है। सलीम खान का निधन नहीं हुआ है। सलमान खान की परिवार की तस्वीर को शेयर करते हुए यह फर्जी दावा किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘द बॉलीवुड एयर’  ने 18 सितंबर 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “10 मिनट पहले Salim Khan का हो गया निधन।” वहीं, तस्वीर  पर लिखा हुआ है: “Sad News. Breaking News.”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले गूगल लेंस के जरिए हमने न्यूज सर्च किया। सर्च किए जाने पर हमें सलीम खान से जुड़ी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। अगर सलीम खान के निधन से जुड़ी ऐसी कोई भी खबर सत्य होती तो न्यूज प्लेटफॉर्म पर जरूर मौजूद होती। हालांकि, हमें इससे जुड़ी कोई मालूमात नहीं मिली।  

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने सलीम खान के सोशल मीडिया हैंडल्स को सर्च किया। हालांकि, हमें उनका वेरिफाइड हैंडल नहीं मिला। इसी बुनियाद पर हमने सलमान खान, अरबाज खान और सोहैल खान के हैंडल्स को खंगाला। इन हहैंडल्स पर सलीम खान की सेहत से जुड़ी कोई हालिया अपडेट नहीं मिली।

वायरल पोस्ट से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने हमारे साथी दैनिक जागरण में बॉलीवुड को कवर करने वाली वरिष्ठ संवाददता स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने भी पुष्टि देते हुए फर्जी जानकारी करार दिया।

तस्वीर की पड़ताल

वायरल पोस्ट के साथ दो तस्वीरें शेयर की गई हैं पहली तस्वीर में सलमान खान को उनके परिवार के साथ हाथ जोड़े खड़े हुए देखा जा सकता है। और पास में फूलों की पिता सलीम खान की तस्वीर पर फूलों की माला नजर आरही है। वहीं उनके करीब में एक्टर अजय देवगन और उनकी बेटी निसा भी नजर आ रही हैं। इसी वहीं, दूसरी तस्वीर अर्पिता खान की उनके परिवार के साथ है। पहली तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने सलमान खान के परिवार के साथ तस्वीर को क्रॉप करते हुए गूगल लेंस सर्च किया। सर्च में हमें यह तस्वीर कई प्लेटफॉर्म पर अपलोड की हुई मिली। हर जगह फूलों की माला के साथ अलग- अलग एक्टर्स को देखा जा सकता है। 

अजय देवगन को और निसा की तस्वीर को हमने गौर से देखा यह हमें एडिटेड नजर आई। क्रॉप कर के इस तस्वीर को सर्च जाने पर हमें यह फोटो बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम पर 30 मई 2019 को छपे आर्टिकल में मिली। यहां दी गई गई जानकारी के अनुसार, अजय देवगन के पिता वीरू देवगन की प्रार्थना सभा की तस्वीर है।

टॉप 5 नाम के एक वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर भी इस तस्वीर को 31 मई 2019 को अपलोड हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है।

इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज के निधन को लेकर फर्जी दावे वायरल हो चुके हैं। जिनकी पड़ताल को विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘द बॉलीवुड एयर’ की प्रोफाइल को स्कैन करने की। हमने पाया कि इस पेज को 40 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इस प्रोफाइल से इससे पहले भी फर्जी पोस्ट शेयर की जा चुकी है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा यह दावा फर्जी है। सलीम खान का निधन नहीं हुआ है। सलमान खान की परिवार की तस्वीर को शेयर करते हुए यह फर्जी दावा किया जा रहा है। 

  • Claim Review : पटकथा लेखक सलीम खान का निधन हो गया है।
  • Claimed By : Facebook page- The Bollywood Heir
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later