X
X

Fact Check : सही-सलामत हैं कॉमेडियन भारती सिंह, निधन की फर्जी खबर वायरल

विश्वास न्यूज ने इस वायरल हो रहे दावे की पड़ताल की और पाया कि यह पूरी तरह से गलत है। भारती सिंह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उनकी मृत्यु की खबर झूठ है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि कॉमेडियन भारती सिंह का निधन हो गया है। इस अफवाह को सच मानते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी याद में पोस्ट्स शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने इस दावे की पड़ताल की और पाया कि यह पूरी तरह से गलत है। भारती सिंह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी मृत्यु की खबर झूठ है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक पेज ‘रिया सिंह’ ने 26 जुलाई को भारती सिंह की तस्वीर शेयर की और लिखा, “भारती सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने न्यूज़ सर्च किया। अगर ऐसी खबर में सच्चाई होती तो हमें इस बारे में जानकारी जरूर मिलती। हालांकि, न्यूज़ सर्च किये जाने पर हमें किसी भी विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट पर इससे जुड़ी कोई खबर नहीं मिली।

पड़ताल को  आगे बढ़ाते हुए हमने भारती सिंह के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। हमने पाया कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 26 जुलाई को एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्हें उनके बेटे के साथ रक्षाबंधन के लिए एक शूट करते देखा जा सकता है।

साथ ही उन्होंने 27 जुलाई को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी भी अपडेट की थीं।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्ट से जुड़ी पुष्टि के लिए मुंबई में बॉलीवुड को कवर करने वाली दैनिक जागरण की वरिष्‍ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्‍तव से संपर्क किया। उन्होंने हमें पुष्टि देते हुए बताया कि भारती सिंह बिल्कुल सही-सलामत हैं और ये खबर गलत है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक पेज ‘Riya Sharma’ की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि इस पेज को लगभग 20 लाख यूजर फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने इस वायरल हो रहे दावे की पड़ताल की और पाया कि यह पूरी तरह से गलत है। भारती सिंह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उनकी मृत्यु की खबर झूठ है।

  • Claim Review : भारती सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
  • Claimed By : FB Page Riya Singh
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later