X
X

Fact Check: तेलंगाना में कांग्रेस विधायक की मौजूदगी में बेसमेंट गिरने का वीडियो गलत दावे से वायरल

तेलंगाना के वेमुलवाड़ा में जब कांग्रेस विधायक पार्टी नेताओं और सरकारी अधिकारी के साथ हाउंसिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर रहे थे, तब बेंसमेंट ढह गया था। उस हादसे के वीडियो को भाजपा नेताओं का बताकर गलत दावा किया जा रहा है।

Telangana basement collapse video, Congress MLA viral video, Telangana viral video, Telangana news

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। भाजपा नेता का बताकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक इमारत में खड़े लोगों के सामने फर्श धंसते हुए दिखाया गया है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि भाजपा नेता एक निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे, जहां यह हादसा हुआ है। यूजर्स इस वीडियो के जरिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साध रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल दावे की जांच की तो पता चला कि यह हादसा तेलंगाना के वेमुलावाड़ा में हुआ था। दरअसल, कांग्रेस विधायक आदि श्रीनिवास कांग्रेस नेताओं और सरकारी अधिकारी के साथ हाउंसिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करने गए थे। उस समय बेसमेंट ढह गया था। उस हादसे के वीडियो को भाजपा नेताओं का बताकर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर Iftikhar Ahmed ने 29 नवंबर को वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है, “मोदी है तो मुमकिन है, BJP नेता एक कंस्ट्रक्शन साइट पर गए थे और यह करप्शन की वजह से हुआ काश वे गिर जाते

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। ईनाडु की वेबसाइट पर इससे संबंधित खबर 25 नवंबर को छपी है। इसमें हादसे की तस्वीरें भी अपलोड की गई हैं। खबर के अनुसार, वेमुलावाड़ा में सरकारी अधिकारी और विधायक आदि श्रीनिवास एक हादसे में बाल-बाल बच गए। उन्होंने सुबह कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के साथ वेमुलावाड़ा म्युनिसिपल लिमिट में डबल बेडरूम वाले घरों का निरीक्षण किया। जब इंचार्ज कलेक्टर गरिमा अग्रवाल और पार्टी नेता हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट का निरीक्षण कर रहे थे, तो वह अचानक गिर गया। हालांकि, कांग्रेस विधायक को गिरने से पहले लोगों ने पकड़ लिया।

तेलंगाना टुडे की वेबसाइट पर भी 26 नवंबर को इससे संबंधित खबर छपी है। इसके मुताबिक, राजन्ना-सिरसिला जिले में एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के निरीक्षण के दौरान बेसमेंट गिर गया। इस हादसे में सरकारी अधिकारी और वेमुलावाड़ा के विधायक आदि श्रीनिवास बाल-बाल बचे। उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता भी थे।

जी तेलुगु न्यूज के यूट्यूब चैनल पर 25 नवंबर को इस हादसे से संबंधित वीडियो क्लिप भी अपलोड की गई है।

तेलंगाना असेंबली की वेबसाइट के अनुसार, वेमुलवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस के आदि श्रिनिवास विधायक हैं।

इस बारे में हमने तेलंगाना के स्थानीय पत्रकार श्रीहर्षा से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह हादसा राजन्ना-सिरसिला जिले में हुआ था। उस दौरान वहां कांग्रेस विधायक पार्टी नेताओं के साथ मौजूद थे।

वीडियो को गलत दावे से शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के करीब 5700 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: तेलंगाना के वेमुलवाड़ा में जब कांग्रेस विधायक पार्टी नेताओं और सरकारी अधिकारी के साथ हाउंसिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर रहे थे, तब बेंसमेंट ढह गया था। उस हादसे के वीडियो को भाजपा नेताओं का बताकर गलत दावा किया जा रहा है।

  • Claim Review : कंस्ट्रक्शन साइट का निरीक्षण कर रहे भाजपा नेता के सामने गिरा बेसमेंट।
  • Claimed By : FB User- Iftikhar Ahmed
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later