X
X

Fact Check: पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ वाले बयान पर नहीं जताया अफसोस, फर्जी पोस्‍ट वायरल

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन के बयान के नाम पर वायरल पोस्‍ट फेक साबित हुई। उन्‍होंने पीएम मोदी को लेकर ऐसा कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दिया है।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्‍यू में पुतिन ने कहा था कि भारत के लोग गर्व कर सकते हैं कि उनका प्रधानमंत्री किसी के दबाव में काम नहीं करता।

अब पुतिन के रूस लौट जाने के बाद उनके नाम पर एक बयान वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी तस्‍वीर का इस्‍तेमाल करते हुए पुतिन को अपने पुराने बयान पर अफसोस जताते हुए बताया गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने विस्‍तार से वायरल पोस्ट की जांच की। जांच में वायरल बयान फर्जी साबित हुआ। पुतिन ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, जैसा कि वायरल पोस्‍ट में दावा किया गया है।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक के एक ग्रुप पर एक यूजर ने एक पोस्‍ट किया। यह पोस्‍ट 7 दिसंबर को किया गया। इसमें पुतिन के हवाले से लिखा गया, “मैंने गलती से विश्‍व गुरू की तारीफ कर दिया था। मुझे बाद में पता चला यह आदमी जाति, धर्म, हिंदू, मुस्लिम, वोट चोरी, गरीबों के घर और मंदिरों पर बुलडोजर चलवाता है।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल की शुरुआत गूगल ओपन सर्च टूल से की। वायरल दावे के आधार पर कीवर्ड बनाकर सर्च करने पर हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जो वायरल दावे की पुष्टि कर सके।

वायरल पोस्‍ट के ऊपर मोलिटिक्स (molitics) का लोगो लगा हुआ था। इसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने molitics के सोशल मीडिया हैंडल्‍स को स्‍कैन किया। हमें molitics के एक्‍स हैंडल पर एक पोस्‍ट मिली। 8 दिसंबर की इस पोस्‍ट में वायरल पोस्‍ट को फेक बताया गया।

इसी तरह molitics के इंस्‍टाग्राम हैंडल पर 8 दिसंबर को एक पोस्‍ट मिली। इसमें वायरल पोस्‍ट को फर्जी बताते हुए लिखा गया कि फ़ैक्ट चेक अलर्ट, यह ग्राफ़िक फर्जी है। यह #molitics द्वारा पोस्ट नहीं किया गया है और इसका कंटेंट पूरी तरह से झूठा है। कृपया ऐसे फर्जी कंटेंट पर विश्वास न करें।

विश्‍वास न्‍यूज ने मोलिटिक्स के एडिटर नीरज झा से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्‍ट को साझा की। उन्‍होंने बताया कि मोलिटिक्स ने इस प्रकार की कोई पोस्‍ट सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। यह फर्जी है।

जांच के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि यूजर को करीब पांच हजार लोग फेसबुक पर फॉलो करते हैं। इससे ज्‍यादा जानकारी नहीं मिली।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन के बयान के नाम पर वायरल पोस्‍ट फेक साबित हुई। उन्‍होंने पीएम मोदी को लेकर ऐसा कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दिया है।

  • Claim Review : पुतिन ने पीएम मोदी को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान
  • Claimed By : FB Group
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later