X
X

Fact Check: पीएम मोदी ने पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता भेंट की थी, मनुस्मृति नहीं

पीएम मोदी ने भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता समेत अन्य तोहफे भेंट किए थे। पुतिन को मनुस्मृति भेंट किए जाने का दावा गलत है।

narendra modi, bhagvad gita, vladimir putin,

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पिछले हफ्ते भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन को तोहफे भेंट किए थे। इनसे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें पुतिन को तोहफा देते पीएम मोदी की तस्वीर के साथ दावा किया गया है कि पीएम ने पुतिन को मनुस्मृति भेंट की है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल दावे की जांच की तो पता चला कि पुतिन के भारत दौरे पर पीएम मोदी ने उनको मनुस्मृति नहीं, बल्कि श्रीमद्भगवद गीता भेंट की थी। वायरल तस्वीर में भी पीएम मोदी पुतिन को भगवद् गीता देते दिख रहे हैं।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर pdpjakhar ने 5 दिसंबर को पीएम मोदी और पुतिन की तस्वीर को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा है, “हमारा देश संविधान से चलता है, भेट मनुस्मृति की जा रही है?” तस्वीर पर आजतक चैनल का लोगो भी लगा हुआ है।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने तस्वीर को गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। एनडीटीवी की वेबसाइट पर इससे संबंधित खबर छपी है। 5 दिसंबर को छपी खबर के अनुसार, पीएम मोदी ने भारत की दो दिन की यात्रा पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी भाषा में श्रीमद्भगवद गीता की एक कॉपी भेंट की है।

पीएम मोदी के एक्स हैंडल से 4 दिसंबर को इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए जानकारी दी गई, “राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक कॉपी भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।”

टीवी 9 की वेबसाइट पर 6 दिसंबर को छपी खबर के मुताबिक, पीएम मोदी ने पुतिन को कई शानदार तोहफे दिए हैं। इनमें श्रीमद्भगवद गीता, हाथ से बना चांदी का घोड़ा, चाय सेट, असम की ब्लैक टी, मार्बल शतरंज सेट और कश्मीर की केसर शामिल हैं।

इस बारे में हमने दैनिक जागरण में विदेश मामले देखने वाले विशेष संवाददाता जेपी रंजन से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पुतिन को गीता भेंट की थी। मनुस्मृति का दावा गलत है।

तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के 557 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: पीएम मोदी ने भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता समेत अन्य तोहफे भेंट किए थे। पुतिन को मनुस्मृति भेंट किए जाने का दावा गलत है।

  • Claim Review : पीएम ने पुतिन को मनुस्मृति भेंट की है।
  • Claimed By : Insta User- pdpjakhar
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later