X
X

Fact Check: जय शाह ने रोहित शर्मा को नहीं बताया वनडे वर्ल्ड कप 2027 टीम का कप्तान, वायरल दावा फेक

बीसीसीआई की ओर से अभी तक 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया गया है और न ही ICC चेयरमैन जय शाह ने इस तरह का कोई बयान दिया है। फर्जी बयान को सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। 7 फरवरी 2026 से टी 20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। इसी बीच 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप भी काफी चर्चा में है। इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ICC (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) चेयरमैन जय शाह ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम डंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा को दे दी है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की ओर से अभी तक वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान नहीं किया गया है और न ही ICC चेयरमैन जय शाह ने इस तरह का कोई बयान दिया है। फर्जी बयान को सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘Aashik KI Cricket Updates’ ने 4 फरवरी 2026 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “Breaking news….ICC चेयरमैन अध्यक्ष जय शाह ने कहा कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा होंगे कप्तान।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अभी टीम इंडिया को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने बीसीसीआई और जय शाह के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। हमें वहां पर भी दावे से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं मिली। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। बीसीसीआई की ओर से वनडे वर्ल्ड कप के लिए इंडियन टीम को लेकर इस तरह का कोई ऐलान नहीं किया गया और न ही जय शाह ने ऐसा कोई बयान दिया है। 

न्यूज़18 की वेबसाइट पर 9 जनवरी 2026 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, “रिलायंस फाउंडेशन के ‘United in Triumph’ इवेंट में बीसीसीआई के पूर्व सचिव और आईसीसी के मौजूदा चीफ जय शाह भी पहुंचे थे। इस दौरान जय शाह ने भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज रोहित शर्मा को ‘कप्तान’ कहकर संबोधित किया। जय शाह ने मंच से कहा, “हमारे कप्तान यहां बैठे हैं। मैं उन्हें कप्तान ही कहूंगा, क्योंकि उन्होंने टीम को दो-दो आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं। साल 2023 वर्ल्ड कप में हमने लगातार 10 मैच जीते, लेकिन ट्रॉफी नहीं उठा पाए। रोहित शर्मा ने साल 2024 के टी20 विश्व कप के बाद से इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टी20 टीम के कप्तान बने, लेकिन रोहित ने वनडे और टेस्ट में कप्तानी करना जारी रखा। पिछले साल रोहित ने टेस्ट फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया था। टेस्ट से संन्यास के बाद शुभमन गिल उनके उत्तराधिकारी बने। हालांकि, रोहित अभी वनडे में खेलने जारी रखे हैं, लेकिन वह अब टीम के कप्तान नहीं हैं।”

अंत में हमने फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 38 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर क्रिकेट से जुड़ी पोस्ट शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। बीसीसीआई की ओर से अभी तक 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया गया है और न ही ICC चेयरमैन जय शाह ने इस तरह का कोई बयान दिया है। फर्जी बयान को सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : जय शाह ने रोहित शर्मा को बताया वनडे वर्ल्ड कप 2027 टीम का कप्तान।
  • Claimed By : FB User Aashik KI Cricket Updates
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later