Fact Check: हिमालय में हनुमान जी जैसी आकृति के नाम पर AI वीडियो वायरल
पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। वायरल वीडियो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
- By: Ashish Maharishi
- Published: Feb 4, 2026 at 04:04 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बर्फ के तूफान के बीच हनुमान जी जैसी आकृति दिखने की बात कही गई है। वीडियो को सच समझकर कई यूजर्स शेयर और कमेंट कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को फेक पाया। वायरल हो रहा वीडियो किसी वास्तविक घटना का नहीं, बल्कि काल्पनिक है, जिसे एआई की मदद से बनाया गया है।
क्या हो रहा है वायरल?
इंस्टाग्राम यूजर ‘trending_xtalks’ ने एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “बर्फ के तूफ़ान में दिखा अद्भुत दृश्य। हनुमान जी जैसी आकृति ने बढ़ाई आस्था। हिमालयी क्षेत्रों में आए एक भीषण बर्फीले तूफ़ान के बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने लोगों को हैरान कर दिया। तूफ़ान की तेज़ हवा और बर्फ की चादर के बीच अचानक एक आकृति उभरकर दिखाई दी, जो देखने में हनुमान जी जैसी प्रतीत हुई।”

वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।
पड़ताल
वायरल वीडियो में दिख रहा विजुअल या दृश्य काल्पनिक नजर आता है, जो इसके एआई टूल से क्रिएटेड होने का संदेह पैदा करता है। इसलिए हमने इस वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल की मदद से चेक किया।
हाइव मॉडरेशन का एनालिसिस, इस वीडियो के एआई क्रिएटेड होने की पुष्टि करता है। हाइव का एनालिसिस इस वीडियो के करीब 98 फीसदी एआई क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि करता है।

इसी तरह दूसरे एआई डिटेक्शन टूल एआई ऑर नॉट ने भी अपने नतीजों में वायरल वीडियो के एआई से बने होने की संभावना जताई।

हमने इस नतीजे की पुष्टि के लिए एक और डिटेक्शन टूल की मदद ली। Undetectable.ai की एनालिसिस ने भी इस वीडियो के एआई क्रिएटेड होने की अधिकतम संभावना की पुष्टि की।

विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए एआई एक्सपर्ट एस.के. साहिद से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो को देखकर ही अंदाजा लग रहा है कि यह एआई टूल की मदद से बनाया गया है। इसमें सच्चाई नहीं है।
जांच के अंत में फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की गई। इंस्टाग्राम पर इसे करीब चालीस हजार लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। वायरल वीडियो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है। इसमें सच्चाई नहीं है।
- Claim Review : बर्फ के तूफान में दिखी हनुमान जी जैसी आकृति
- Claimed By : IG User
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












