X
X

Fact Check: टूटे कंटेनर में आईफोन्‍स मिलने का दावा झूठा, AI से बनाया गया है वायरल वीडियो

वायरल वीडियो एआई की मदद से बनाकर वायरल किया गया है। इसमें कोई सच्‍चाई नहीं है।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Dec 2, 2025 at 03:26 PM
  • Updated: Dec 2, 2025 at 04:24 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर 15 सेकंड का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्‍स को एक कंटेनर के टूटे हुए हिस्‍से से आईफोन के बॉक्स को इकट्ठा करते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि एक नदी में आईफोन से भरा लीक कंटेनर मिला है।

विश्‍वास न्‍यूज ने विस्‍तार से इस वीडियो की जांच की। यह एआई निर्मित साबित हुआ। वीडियो किसी सच्‍ची घटना से संबंधित नहीं है।

क्‍या हो रहा है वायरल

आमिर मलिक नाम के एक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो को पोस्‍ट करते हुए लिखा, “उन्हें नदी में एक कंटेनर लीक हुआ मिला, ओमो! बस फ़ोन को देखो।” वीडियो को एक दिसंबर को पोस्‍ट किया गया।

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की सच्‍चाई पता लगाने के लिए सबसे पहले गूगल लेंस टूल के जरिए इसके कीफ्रेम्‍स को सर्च किया। हमें असली वीडियो 29 नवंबर को अपलोड मिला। oye_sanki_1 नाम के इंस्‍टाग्राम यूजर ने वीडियो को एआई निर्मित बताया था। कमेंट में यूजर ने लिखा, “दोस्तों यह वीडियो पूरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाई गई है मतलब कि ये रियल नहीं है हम किसी को भी आईफोन देने का वादा नहीं करते ये वीडियो सिर्फ यह बताने के लिए बनाई गई है कि आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कितना ज्यादा एडवांस हो गया है।”

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए असली वीडियो को पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की तो पता चला उसके बायो में लिखा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रयोग। मतलब कि यूजर एआई से जुड़े कंटेंट बनाता है।

जांच के अगले चरण में ज्‍यादा पुष्टि के लिए हमने हमारे सहयोगी ट्रस्टेड इन्फॉर्मेशन एलायंस (TIA) की पहल डीपफेक्स एनालिसिस यूनिट (डीएयू) से संपर्क किया। WasitAI टूल की मदद से चेक करने पर वीडियो का स्क्रीनशॉट एआई से क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि हुई।

इसी तरह Is It AI नाम के टूल से चेक करने पर भी यह एआई निर्मित साबित हुआ।

वायरल वीडियो में मौजूद ऑडियो की सच्‍चाई जानने के लिए Hiya नाम टूल का इस्‍तेमाल किया गया। 97% इस बात की संभावना जताई गई थी कि वीडियो में ऑडियो के लिए एआई का इस्‍तेमाल हुआ है।

पड़ताल के अंत में एआई वीडियो को सच समझकर वायरल करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि आमिर मलिक नाम का यह फेसबुक यूजर दिल्‍ली में रहता है। इसे एक हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। यह अकाउंट जून 2020 में बनाया गया था।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। टूटे हुए कंटेनर में आईफोन्‍स मिलने का दावा फर्जी है। वायरल वीडियो एआई की मदद से बनाकर वायरल किया गया है। इसमें कोई सच्‍चाई नहीं है।

  • Claim Review : टूटे कंटेनर में मिला आईफोन
  • Claimed By : FB User Aamir Malik
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later