Fact Check : AI से बनाई गई है व्हाइट हाउस में फ्रांस के राष्ट्रपति और अन्य यूरोपीय नेताओं के इंतजार करने वाली वायरल तस्वीर
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ओवल ऑफिस के बाहर यूरोपी लीडरों के इंतजार के हवाले से वायरल की जा रही तस्वीर असली नहीं है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार की गई फोटो है जिसे फर्जी दावे के साथ फैलाया जा रहा है।
- By: Umam Noor
- Published: Aug 21, 2025 at 02:10 PM
- Updated: Sep 2, 2025 at 06:23 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और यूरोपीय लीडरों की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उन्हें कथित रूप से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ओवल ऑफिस क बाहर बैठे हुए दिखाया गया है।
वायरल फोटो को असली समझते हुए कई भाषाओं में इसे समान दावे के साथ फैलाया जा रहा है। दरअसल 18 अगस्त को ट्रंप ने यूरोपीय लीडर्स के साथ मुलाकात की थी।
विश्वास न्यूज ने वायरल तस्वीर की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। दरअसल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से यह तस्वीर तैयार की गई है।
क्या हो रहा है वायरल?
फेसबुक यूजर नागपुरी नरिया ने 19 अगस्त 2025 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस के बाहर ट्रंप से मिलने के लिए यूरोपीय नेता इंतजार कर रहे हैं।”
पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

पड़ताल
वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने तस्वीर को गौर से देखा। तस्वीर में हमें लोग कम और पैर ज्यादा नजर आये। वहीं, हाथों की बनावट से भी हमें इस तस्वीर के एआई से बने होने का संदेह हुआ।
हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए फोटो को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल्स की मदद से सर्च किया।
हमने हाइव मॉडरेशन टूल की मदद से फोटो को सर्च किया। इस टूल ने फोटो के 61.7 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना बताई।

एक अन्य टूल ‘वास् इट एआई’ की मदद से भी इस तस्वीर को सर्च किया। इस टूल ने भी फोटो के एआई जेनरेटेड होने की संभावना जताई।

अनडिटेक्टेबल डॉट एआई पर भी हमने इस तस्वीर को अपलोड किया। यहां मिले नतीजों के अनुसार भी यह तस्वीर एआई निर्मित है।

हमने वायरल पोस्ट को एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में काम कर रहे अजहर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने तस्वीर को एआई जेनरेटेड बताया।
खबरों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 18 अगस्त को व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय लीडर्स के साथ मीटिंग की थी। इसमें रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर पर सहमति नहीं बनी। ट्रम्प ने कहा कि फिलहाल इतनी जल्दी सीजफायर संभव नहीं है, हालांकि, हालांकि, मीटिंग में यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर चर्चा हुई। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देश मिलकर इस पर काम करेंगे।
विश्वास न्यूज ने इससे पहले भी वक्त-वक्त पर वाइट हाउस और डोनाल्ड ट्रंप के हवाले से वायरल हुई भ्रामक पोस्ट का फैक्ट चेक किया है। यहां, यहां और यहां पढ़ा जा सकता है।
अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर अमृतसर का रहने वाला है।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ओवल ऑफिस के बाहर यूरोपी लीडरों के इंतजार के हवाले से वायरल की जा रही तस्वीर असली नहीं है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार की गई फोटो है जिसे फर्जी दावे के साथ फैलाया जा रहा है।
- Claim Review : यूरोपीय नेता वाइट हाउस में ट्रंप के ऑफिस के बहार इंतजार कर रहे हैं।
- Claimed By : FB User- Nagpuri Naryaa
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












