X
X

Fact Check: पीठ पर मशीन लगाकर उड़ने की कोशिश करते शख्स का वीडियो एआई निर्मित

उड़ने की कोशिश करते शख्स के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल हो रहा वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि एआई निर्मित है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Dec 6, 2025 at 03:56 PM
  • Updated: Dec 6, 2025 at 04:21 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। उड़ने की कोशिश करते एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स देसी जुगाड़ से बनाई हुई एक मशीन को पीठ पर लगाकर उड़ने की कोशिश करता है और छत से कूद जाता है। फिर वो नीचे गिर जाता है। यूजर्स इस वीडियो को असली समझकर गलत दावे के साथ वायरल कर रहे हैं। इसके साथ में यूजर्स एक समुदाय पर निशाना साध रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल हो रहा वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि एआई निर्मित है। 

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Rani Kumari’ ने 1 दिसंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “वेदों में विज्ञान नहीं था फिर…अब सुदामा कोटा भी  दान में दे दिया फिर भी यही आविष्कार कर पाये मुफ्तखोर।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो से जुड़ी एक पोस्ट ‘reddit’ पर मिली। 28 नवंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में इसे एआई निर्मित बताया गया है।

हमने एआई डिटेक्शन टूल का इस्तेमाल किया। हमने वीडियो को ‘हाइव मॉडरेशन’ टूल पर अपलोड कर सर्च किया। टूल ने वीडियो के 97 फीसदी तक एआई से बने होने की संभावना जताई।

हमने वीडियो के कीफ्रेम निकाल कर उन्हें अन्य टूल ‘Undetectable’ पर सर्च किया। इस टूल्स ने वीडियो के कीफ्रेम को एआई की मदद से बने होने की संभावना जताई।

हमने इनविड टूल की मदद से निकाले गए वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो ‘aiarti11‘ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 26 नवंबर 2025 को शेयर हुआ मिला। अकाउंट को खंगालने पर हमने पाया कि इस पेज पर एआई वीडियो को शेयर किया जाता है। यहां पर इस तरह के अन्य वीडियो भी मौजूद है।

अधिक जानकारी के लिए हमने एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में काम कर रहे रिसर्चर अजहर माचवे से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो में ध्यान से देखने पर पता चलता है कि एक जगह पर कुछ सेकेंड के लिए फैन ही गायब हो जाता है। साथ ही एक जगह पर फैन वायर को काटता हुआ निकल जाता है, लेकिन उसके बाद भी वायर को कुछ नहीं होता है। इसी से पता चलता है कि वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है। 

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 15 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि उड़ने की कोशिश करते शख्स के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल हो रहा वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि एआई निर्मित है। 

  • Claim Review : नई मशीन बनाकर उड़ने की कोशिश करता एक व्यक्ति।
  • Claimed By : FB User Rani Kumari
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later