X
X

साइबर सुरक्षित: सिर्फ एक कोड डायल करते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें ‘कॉल फॉरवर्डिंग स्‍कैम’ के बारे में

कॉल फॉरवार्डिंग एक सुविधा है, जिसका मिसयूज करके इस तरह के स्कैम को अंजाम दिया जाता है।

नई दिल्‍ली (आशीष महर्षि)। हर टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स को कॉल फॉरवर्डिंग जैसी सुविधा देती है, लेकिन अब यह भी साइबर ठगों के निशाने पर आ गई है। इसके कारण सरकार और प्रशासन को लोगों को कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम को लेकर जागरूक करना पड़ रहा है। असम से लेकर राजस्‍थान तक पुलिस इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर चुकी है। इतना ही नहीं, गृह मंत्रालय का इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) भी इसे लेकर अलर्ट जारी कर चुका है। कॉल फॉरवार्डिंग एक सुविधा है, जिसका मिसयूज करके इस तरह के स्कैम को अंजाम दिया जाता है।

यदि आपके पास किसी अनजान नंबर से कॉल आए और कोई ऐसा नंबर डायल करने के लिए कहा जाए, जिसमें 21, 61, 67 जैसे कोड हों, तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए। स्‍कैमर्स ऐसे लोगों को निशाना बना रहे हैं जो ऑनलाइन शॉपिंग ज्‍यादा करते हैं। इसे कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम कहा जाता है।

कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम क्‍या होता है?

कॉल फॉरवर्डिंग फीचर मोबाइल यूजर्स की सुविधा के लिए होता है। इसमें यूजर्स दूसरे किसी नंबर पर अपना कॉल फॉरवर्ड कर सकते हैं। इसका फायदा यह है कि यदि यूजर का मोबाइल नंबर व्‍यस्‍त आ रहा है तो यह कॉल अपने आप दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड हो जाती है, लेकिन इसी सुविधा का फायदा स्‍कैमर्स उठा रहे हैं।

क्‍या होता है तरीका?

कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम में साइबर अपराधी मोबाइल के माध्‍यम से लोगों से संपर्क करते हैं। सामान्‍यतौर पर वे पार्सल डिलीवरी से जुड़ी बात करते हुए एक कोड के साथ एक मोबाइल नंबर डायल करने को कहते हैं। इसके बाद यूजर्स का कॉल साइबर ठग के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाता है। यूजर की जानकारी के बिना उसके मोबाइल फोन पर कॉल फॉरवर्डिंग चालू हो जाती है।

घटनाएं

देश के कई इलाकों में कॉल फॉरवर्डिंग स्‍कैम से जुड़ी खबरें सामने आती हैं। आइए, ऐसी ही कुछ घटनाओं पर नजर डालते हैं।

ऐसे बचें

क्‍या कहते हैं आंकड़े?

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट्स में ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड को लेकर विस्‍तार से बताया गया है। वर्ष 2023 में ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के कुल 4435 केस दर्ज किए गए। आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, 2024-25 में धोखाधड़ी के 23,953 मामलों में 36,014 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Our Sources
  1. RBI Report
  2. NCRB Report 

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later