Fact Check: प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का यह वीडियो 2023 का है
विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि बेटी के साथ प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वायरल वीडियो हालिया नहीं, बल्कि जनवरी 2023 का है। जिसे हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है।
- By: Jyoti Kumari
- Published: Dec 13, 2025 at 05:50 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों को अपनी बेटी के साथ वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इन वीडियो को हालिया बताकर शेयर कर हैं।
विश्वास न्यूज ने जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का यह वीडियो जनवरी 2023 का है। जब दोनों अपनी बेटी के साथ वृंदावन पहुंचे थे और उन्होंने स्वामी प्रेमानंद महाराज के दर्शन भी किए थे। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।
क्या है वायरल पोस्ट?
फेसबुक यूजर ‘Priya Verma’ ने (आर्काइव लिंक) 12 दिसंबर 2025 को वीडियो शेयर करते किया है और लिखा है, “विराट कोहली और अनुष्का आए प्रेमानंद जी के दरबार।”

पड़ताल
विश्वास न्यूज एक बार पहले भी वायरल वीडियो की पड़ताल कर चुका है। वीडियो को संबंधित कीवर्ड से सर्च करने पर दैनिक जागरण की वेबसाइट पर वीडियो से जुड़ी खबर मिली। रिपोर्ट को 6 जनवरी 2023 को प्रकाशित किया गया था। दी गई जानकारी के अनुसार, “अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की वृंदावन से एक वीडियो सामने आई, जिसमें फैंस को उनकी बेटी के क्यूट फेस की छोटी-सी झलक देखने को मिली है।”
हमें वीडियो ‘Shri Hit Radha Kripa’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिला। वीडियो को 5 जनवरी 2023 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, “विराट और अनुष्का बेटी के साथ स्वामी प्रेमानंद जी महाराज आश्रम में जाकर श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के दर्शन किए।”
उस समय हमने वीडियो को लेकर मथुरा में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ विनीत मिश्रा से संपर्क किया था। उन्होंने बताया था, “वायरल वीडियो पुराना है। जनवरी 2023 में विराट और अनुष्का यहां आए थे। यह वीडियो हालिया नहीं है।”
हमने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के प्रेमानंद महाराज से मुलाकात को लेकर गूगल पर सर्च किया। हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर एक खबर मिली। 13 मई 2025 को प्रकाशित खबर में बताया गया,”भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में महाराज प्रेमानंद आशीर्वाद लेने पहुंचे। विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और मंगलवार को उन्होंने अनुष्का के साथ आश्रम में प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए।”
अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाली यूजर को स्कैन किया। पता चला यूजर को एक हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि बेटी के साथ प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वायरल वीडियो हालिया नहीं, बल्कि जनवरी 2023 का है। जिसे हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है।
- Claim Review : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का यह वीडियो हालिया है।
- Claimed By : फेसबुक यूजर -Priya Verma
- Fact Check : भ्रामक
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












