X
X

Fact Check : मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को अरेस्ट किए जाने का दावा फर्जी, वायरल वीडियो दरभंगा के वकील का है

विश्वास न्यूज ने  में पड़ताल में पाया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की गिरफ़्तारी का दावा फर्जी है। वायरल हो रहा यह वीडियो दरभंगा में हिरासत में लिए गए वरिष्ठ अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी की गिरफ़्तारी से जुड़ा हुआ है। 

  • By: Umam Noor
  • Published: Jul 24, 2025 at 06:48 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स को पुलिसकर्मी पकड़कर  ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि बीजेपी से असम के मुख्यमंत्री हिमंत  बिस्वा सरमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और यह इसी मामले का वीडियो है।

विश्वास न्यूज़ ने  में पड़ताल में पाया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की गिरफ़्तारी का दावा फर्जी है। वायरल हो रहा यह वीडियो दरभंगा में हिरासत में लिए गए वरिष्ठ अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी की गिरफ़्तारी से जुड़ा हुआ है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “आखिरकार हिमंत बिस्वा शर्मा गिरफ्तार हो ही गए।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले यह जनने की कोशिश की कि क्या असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को गिरफ्तार किया गया है। सर्च में हमें ऐसी कोई भी हालिया और आधिकारिक  खबर है मिली। अगर ऐसी कोई भी खबर सच होती, तो किसी विश्वसनीय  वेबसाइट पर जरूर मौजूद होती।

हमने हिमंत  बिस्वा सरमा के एक्स हैंडल को भी स्कैन किया, यहां हमें उनकी हालिया गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी मिली।

पडताल को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल लेंस के जरिए वायरल वीडियो के की- फ्रेम्स निकालते हुए सर्च किया। सर्च किए जाने पर हमें यह वीडियो  20 जून 2025 को एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया हुआ मिला। वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, “दरभंगा में चर्चित अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी को जेल भेज दिया गया।”

इसी बुनियाद पर सर्च किये जाने पर हमें यह वीडियो एक इंस्टाग्राम हैंडल पर भी 20 जून को अपलोड किया हुआ मिला। वीडियो में दी गई जानकारी के अनुसार, “दरभंगा: चर्चित वरिष्ठ अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी उर्फ “छोटे साहब” को एडीजे–3 ने कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया है। इस वीडियो में दिख रहे पुलिस हिरासत में “अधिवक्ता सुशील कुमार चौधरी जी” हैं। ये दरभंगा कोर्ट परिसर का वीडियो है। वरिष्ठ अधिवक्ता अंबर इमाम हाशमी साहब के हिरासत में लेने के खिलाफ विरोध दर्ज करने की वजह से युवा अधिवक्ता सुशील कुमार चौधरी को पुलिस ने अमानवीय तरीके से हिरासत में लिया, फिर थाने से इन्हें छोड़ दिया गया।”

20 जून की अमर उजाला की खबर के अनुसार, “दरभंगा व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को चर्चित क्रिमिनल लॉयर अम्बर इमाम हाशमी को 32 साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने कोर्ट को गुमराह कर बताया था कि वे जिले से बाहर हैं, लेकिन उसी अदालत में एक अन्य केस में बहस करने पहुंच गए।”

द  ट्रिकी स्क्राइब डॉट कॉम पर दी गई जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी उर्फ छोटे साहब को हिरासत में लिए जाने के मामले में कई वकीलों ने विरोध किया।”

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने हमारे सहयोगी दैनिक जागरण दरभंगा में क्राइम को कवर करने करने वाले संवाददता मुकेश श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि पिछले महीने वरिष्ठ अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी को हिरासत में लिया गया था। हाशमी की हिरासत को लेकर कई अधिवक्ताओं ने विरोध किया था।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक पेज की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि इस पेज को छः हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इस पेज को असम से चलाया जाता है।  

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने  में पड़ताल में पाया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की गिरफ़्तारी का दावा फर्जी है। वायरल हो रहा यह वीडियो दरभंगा में हिरासत में लिए गए वरिष्ठ अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी की गिरफ़्तारी से जुड़ा हुआ है। 

  • Claim Review : आखिरकार हिमंत बिस्वा शर्मा गिरफ्तार हो ही गए।
  • Claimed By : आखिरकार हिमंत बिस्वा शर्मा गिरफ्तार हो ही गए।
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later