
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एक सार्वजनिक संबोधन के दौरान मंच पर बेहोश होते दिख रहे हैं। पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि उनकी मौत हो गयी है। Vishvas News की पड़ताल में सामने आया कि दावा फर्जी है। भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि सीएम रूपाणी अब ठीक हैं और लोगों से अपील की कि उनकी सेहत को लेकर गलत जानकारी न फैलाई जाए।
क्या है वायरल पोस्ट में?
सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अपने सार्वजनिक संबोधन के दौरान मंच पर गुजरात के सीएम विजय रूपाणी बेहोश हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गयी। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है (तमिल से हिंदी में अनुवादित), “प्रभु की पकड़ बहुत कड़ी है। गुजरात के मुख्यमंत्री ने इस्लाम के बारे में बकवास की और स्टेज पर ही मर गए।”
इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।
पड़ताल
कीवर्ड्स द्वारा जांच करने पर हमें कई खबरें मिलीं, जहाँ वायरल वीडियो के बारे में ज़्यादा जानकारी थी।
15 फरवरी को प्रकाशित दैनिक जागरण के एक लेख में कहा गया, “गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना संक्रमित हुए हैं। उन्हें वडोदरा में एक चुनावी सभा में अचेत हो जाने के बाद अहमदाबाद के यू एन मेहता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था उनका ऑक्सीजन लेवल सामान्य बताया जा रहा है तथा अन्य टेस्ट भी नॉर्मल आए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रविवार देर रात वडोदरा में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान शारीरिक थकान, कमजोरी तथा ब्लड प्रेशर लेवल घट जाने के कारण वे अचानक मंच पर ही गिर पड़े थे।”
विश्वास न्यूज ने सत्यापन के लिए भाजपा प्रवक्ता यमल व्यास से संपर्क किया। व्यास ने दावों का खंडन करते हुए कहा, “सीएम रूपाणी कोरोना से ठीक होने के बाद अब बिल्कुल ठीक हैं। वह पिछले तीन दिनों से सार्वजनिक बैठकों में भाग ले रहे हैं।”
हमें रूपाणी के ट्विटर पर गोधरा में जनसभा को संबोधित करते हुए उनका आज का एक लाइव वीडियो भी मिला।
वायरल वीडियो को साझा करने वाले एफबी पेज की सोशल स्कैनिंग से पता चला कि इस पेज के 13,015 अनुयायी हैं और 21 जनवरी 2014 से सक्रिय है।
निष्कर्ष: Vishvas News की पड़ताल में सामने आया कि दावा फर्जी है। भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि सीएम रूपाणी अब ठीक हैं और लोगों से अपील की कि उनकी सेहत को लेकर गलत जानकारी न फैलाई जाए।
निष्कर्ष: Vishvas News की पड़ताल में सामने आया कि दावा फर्जी है। भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि सीएम रूपानी अब ठीक हैं और लोगों से अपील की कि उनकी सेहत को लेकर गलत जानकारी न फैलाई जाए।
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...