X
X

Fact Check: वायरल तस्वीर में सोनिया गांधी के पैर छूने वाले शख्‍स नहीं हैं मनमोहन सिंह, दावा फर्जी है

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। नवंबर 2011 की इस तस्वीर में सोनिया गाँधी के पैर छूते नजर आ रहे शख्स कांग्रेस यूथ कमेटी  के सदस्य थे। इसी तस्वीर को फर्जी दावे साथ अक्सर ही  वायरल किया  जाता है। 

  • By: Umam Noor
  • Published: Jun 9, 2025 at 05:41 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में राहुल गांधी को भी देखा जा सकता है। वहीं, तस्वीर में पगड़ी पहने एक शख्स को सोनिया गांधी के पैर छूते हुए भी देख सकते हैं। वायरल फोटो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि सोनिया गांधी के पैर छूते नजर आ रहे शख्स भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हैं।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। नवंबर 2011 की इस तस्वीर में सोनिया गाँधी के पैर छूते नजर आ रहे शख्स कांग्रेस यूथ कमेटी  के सदस्य थे। इसी तस्वीर को फर्जी दावे के साथ अक्सर ही वायरल किया जाता है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

यूजर ने एक यूट्यूब शार्ट वीडियो को 6 जून को यूजर ने एक यूट्यूब शार्ट वीडियो को पोस्‍ट करते करते हुए लिखा, “इसको कहते हैं स्वामि भक्ती।” यूट्यूब शार्ट के रूप में मौजूद वीडियो में लिखा गया “सोनिया गांधी उम्र 71 साल, मोनमोहन सिंह उम्र 85 साल। यह थे हमारे पूर्व प्रधानमंत्री। कम से कम इनकी उम्र का ही ख़याल कर लिया होता।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज एक बार पहले भी वायरल तस्‍वीर की सच्‍चाई अपने पाठकों के सामने ला चुका है। पिछले पड़ताल के दौरान गूगल सर्च के जरिए खोजने पर अपनी इमेज गेट्टी इमेजेज की वेबसाइट पर अपलोड की हुई मिली थी। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर 2011 को हुए इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के दौरान एक प्रतिनिधि ने सोनिया गांधी के पैर छुए थे और यह उसी की तस्वीर है।

गेट्टी इमेजेज की वेबसाइट पर हमें इसी सम्मलेन की और भी कुछ तस्वीरें मिलीं, जिनमें मनमोहन सिंह को भी देखा जा सकता हैं। हालांकि, साफ़ देख सकते हैं कि इस कार्यक्रम में मनमोहन सिंह ने नीले रंग की पगड़ी पहनी थी।

पिछली पड़ताल के वक्‍त इंडियन यूथ कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों से संपर्क किया था। नेशनल मीडिया पैनलिस्ट अमन दुबे और सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर रेशमा आलम ने भी स्‍पष्‍ट किया था कि तस्‍वीर में मनमोहन सिंह नहीं हैं। कांग्रेस के युवा नेता और राष्‍ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने बताया था कि ऐसे कार्यक्रमों में हजारों की तादाद में लोग आते हैं। ऐसे में यह बताना मुश्किल होता है कि पैर छूने वाला शख्‍स कौन था।

फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक की सोशल स्कैनिंग में हमने पाया कि इस पेज से विचारधारा  विशेष से जुडी पोस्ट की जाती हैं। वहीं यूजर पांच हजार फेसबुक फ्रेंड्स हैं। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। नवंबर 2011 की इस तस्वीर में सोनिया गाँधी के पैर छूते नजर आ रहे शख्स कांग्रेस यूथ कमेटी  के सदस्य थे। इसी तस्वीर को फर्जी दावे साथ अक्सर ही  वायरल किया  जाता है। 

  • Claim Review : सोनिया गांधी के पैर छूते नजर आ रहे शख्स भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हैं।
  • Claimed By : FB User- Sheo Kumar Singh
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later