Fact Check: न्यूयॉर्क टाइम्स के नाम पर फिर वायरल हुई फर्जी पोस्ट, पीएम मोदी को लेकर नहीं लिखा किया वायरल लेख
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि न्यूयॉर्क टाइम्स में जोसफ होप नाम का कोई संपादक नहीं हैं और न ही इस तरह का कोई लेख प्रकाशित हुआ है। वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा फर्जी है।
- By: Umam Noor
- Published: Jan 22, 2026 at 02:13 PM
- Updated: Jan 22, 2026 at 02:17 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक बार फिर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि न्यूयॉर्क टाइम्स के संपादक जोसेफ होप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लेख लिखा है। वायरल पोस्ट में भारत की बढ़ती ताकत और उनकी वैश्विक रणनीतियों को लेकर कई दावे किए गए हैं। इस पोस्ट को अंग्रेजी में प्रकाशित किसी असली लेख का हिंदी अनुवाद बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि न्यूयॉर्क टाइम्स में जोसफ होप नाम का कोई संपादक नहीं हैं और न ही इस तरह का कोई लेख प्रकाशित हुआ है। वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा फर्जी है। विश्वास न्यूज एक बार पहले भी इसकी पड़ताल कर चुका है। उस पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है।
क्या है वायरल पोस्ट में ?
फेसबुक यूजर ‘सुनीता परिहार’ ने 22 जनवरी को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “नरेंद्र मोदी कौन है !? “न्यू यार्क टाइम्स” का मुख्य सम्पादक जोसफ होप ने इसपर एक सनसनीखेज टिप्पणी की है! इसका पूरा विवरण। : जोसफ होप मोदीजी पर टिप्पणी करते हुए कहता है कि “इस आदमी” का “उत्थान”, सारे “संसार” के लिए, “खतरा” है !! इसने केवल “भारत” को एक महान् देश बनाने की इच्छा को प्रकट किया है. उसका एकमात्र उद्देश्य है भारत को सबसे शक्तिशाली बनाना है. यदि इस आदमी को न रोक गया तो भविष्य में, एक दिन “भारत” संसार में बहुत शक्तिशाली हो जाएगा और इससे “अमेरिका” को आश्चर्य होगा. वह एक विशेष रणनीति की अनुसार चलता है, और कोई नहीं जानता कि आगे वह क्या करने वाला है !? उसके मुस्कराते हुए चेहरे के पीछे एक खतरनाक देशभक्त छिपा हुआ है !! वह, दुनिया के सभी देशों का उपयोग भारत के हितों के लिए करता है !! पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ अमेरिका के सम्बंधों को, बिगाड़कर, और उसके दुश्मन देशों जैसे वियतनाम के साथ गठजोड़ करके, मोदी इन तीनों देशों का उपयोग, चीन के खिलाफ करना चाहता है !! वियतनाम ने चीन के दक्षिण के समुद्र में तेल निकालना शुरू कर दिया है, जिसको वह पूरा भारत को भेजता है !! उसने भारतीय कम्पनी रिलायंस को वहाँ काम करने के लिए भेज दिया है, ताकि अमेरिका का दबदबा खत्म हो जाये !! अब चीन के दुश्मन वियतनाम पर अमेरिका का नियंत्रण होना है, जो कि, भारत के लिए अच्छा है !!. : भारत में आओ लांच इंडिया अभियान में. चीन और अमेरिका दोनों देशों का 15 अरब डालर लगा हुआ है भारत में, जो कि भारत आठ साल में भी, नहीं ला सकता था !! अब यह आदमी, पाकिस्तान को गरीबी की ओर धकेल रहा है !! पाकिस्तान के पुराने दोस्त ईरान में पोर्ट बनाना, जो अफगानिस्तान की सीमा के निकट है,और अफगानिस्तान सीमा पर भारतीय सेना का अड्डा बनाना, इन कदमों से उसने ईरान को वह रास्ता दिखाया है, कि वह पाकिस्तान को अफगानिस्तान में उलझा हुआ छोड़कर, सीधे भारत से व्यापार कर सकता है !! पाकिस्तान ने सेक्शन 2 और 3ए, रद्द कर दिये थे. अब पाक अधिकृत कश्मीर भी, भारत के कब्जे में आ जाएगा !! पाकिस्तान चार टुकड़ों में टूटेगा !! वह मोदी की उँगलियों पर नाचेगा. पाकिस्तान का परम्परागत साथी सऊदी अरब भी, पाकिस्तान को अलग-थलग करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा !!. : इस आदमी ने एशिया में चीन और अमेरिका की भूमिका खत्म कर दिया है और.. सार्क सम्मेलन को रद्द कराके, संसार को अपनी शक्ति दिखा दी है !! मोदी ने एशिया में भारत की सर्वोच्चता स्थापित कर दी है !! इसने एशिया की दो महान शक्तियों रूस और जापान के साथ गठबंधन किया है !! चीन हांगकांग में अपनी शक्ति दिखा सकता है !? लेकिन मोदी चीन अधिकृत कश्मीर को कब्जे में करने को तैयार है ताकि उसकी सीपीईसी परियोजना को रोका जा सके !! चीन मोदी के कहने पर भारत में अपना 40% हिस्सा त्यागने को तैयार है, लेकिन मोदी किसी की सुनने के मूड में नहीं हैं !! और इसीलिए पाकिस्तान की हालत युद्ध के बिना ही भिखारी जैसी बनाये रखना चाहता है !! इसके परिणामस्वरूप चीन का 62 अरब डाॅलर जो उसने पाकिस्तान में लगाया है पानी में, जा रहा है !! मोदी ने अमेरिकी सरकार में लाॅबी बनाकर भारत को MTCR समूह में शामिल कराया है !! मोदी शीघ्र ही परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह NSG को ही बदल डालेगा !! : अमरीका का आगे बढ़ना कठीन है. इस आदमी ने भारत की राजनीति को नए स्तर पर पहुंचा दिया है, संसार को इस बात पर विचार करना चाहिए कि हर देश के अनेक दुश्मन देश होते हैं, पर भारत का अब पाकिस्तान ओर चीन के अलावा कोई दुश्मन नहीं है !! इसलिए अब यह निश्चित है कि पाकिस्तान की समस्याओं का समाधान, भारत के हाथ में है !! यह व्यक्ति “सर्जिकल स्ट्राइक” करके ही अपनी पकड़ बना सकता है !! यह आदमी पाकिस्तान को किसी युद्ध से भी अधिक हानि पहुँचा रहा है !! मुस्लिम देशों को पाकिस्तान के विरुद्ध उपयोग करके मोदी ने स्वयं को संसार के महानतम नेताओं में से एक सिद्ध कर दिया है !! इन सारी बातों के बीच, इस व्यक्ति की सत्यनिष्ठा पर ध्यान देना चाहिए !! शेष संसार के लिए भारत की प्रगति को रोकना कठिन सिद्ध होगी !! इसीलिए मैं इसके पक्ष में हूँ कि संसार के सभी विचारक मिलकर इस पर चर्चा करें… और कोई उपाय सोचें… *NOTE – इस पोस्ट पर, में अपना कोई नया शब्द नहीं जोड़ा है. जोसफ हफ ने इंग्लिश में जो कहा है, उसका हिन्दी अनुवाद किया है। अब तो सभी देशभक्तों को,राष्ट्रहित में, हर एक देशभक्त का साथ देना चाहिए। भारत माता की जय। साभार।”
पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

सामान दावे के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी इस पोस्ट को शेयर किया जा रहा है।
पड़ताल
विश्वास न्यूज पहले भी वायरल पोस्ट की जांच कर चुका है। उस वक्त सबसे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स की वेबसाइट को स्कैन किया गया था। वहां सर्च करने पर हमें वायरल पोस्ट से जुड़ा कोई आर्टिकल नहीं मिला।
इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और न्यूयॉर्क टाइम्स की वेबसाइट के आवर पीपल सेक्शन में जोसेफ हॉप के बारे में सर्च किया। इस सेक्शन में न्यूयॉर्क टाइम्स से जुड़े एडिटर्स और वरिष्ठ कर्मचारियों की डिटेल्स मिली, लेकिन इसमें जोसेफ होप का नाम कही भी नजर नहीं आया।
इसी कड़ी में हमने न्यूयॉर्क टाइम्स के सोशल मीडिया हैंडल को भी स्कैन किया था। लेकिन वहां भी हमें वायरल पोस्ट जैसा कोई आर्टिकल नहीं मिला था।
इससे पहले भी अगस्त 2025 और नवंबर 2023 में भी न्यूयॉर्क टाइम्स के कथित संपादक जोसफ होप के नाम पर कई फर्जी पोस्ट वायरल हो चुकी है। उस वक्त हमने न्यूयॉर्क टाइम्स से मेल के जरिये संपर्क किया था। न्यूयॉर्क टाइम्स के उस वक्त के प्रवक्ता निकोल टेलर ने मेल का जवाब देते हुए बताया था, “न्यूयॉर्क टाइम्स में ‘जॉन होप्स’ या ‘जोसेफ होप’ नाम से कोई व्यक्ति नहीं है। द न्यूयॉर्क टाइम्स में जोसेफ होप के नाम से कोई कर्मचारी नहीं है।”
अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘सुनीता परिहार’ की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर के एफबी पर तीन हजार से ज्यादा फ्रेंड्स हैं। वहीं, यूजर मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि न्यूयॉर्क टाइम्स में जोसफ होप नाम का कोई संपादक नहीं हैं और न ही इस तरह का कोई लेख प्रकाशित हुआ है। वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा फर्जी है।
- Claim Review : न्यूयॉर्क टाइम्स के संपादक 'जोसेफ होप' ने PM मोदी की प्रशंसा करते हुए लेख लिखा।
- Claimed By : फेसबुक यूजर 'सुनीता परिहार'
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












