X
X

Fact Check: भोजपुरी चौताल की प्रस्तुति देखते पीएम मोदी का एडिटेड वीडियो वायरल

त्रिनिदाद एवं टोबैगो के दौरे पर गए पीएम मोदी के सम्मान में भोजपुरी चौताल की प्रस्तुति दी गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड है।

PM Modi News, Bhojpuri Chautaal Video, viral video, Bank of Baroda song, PM Modi Chautaal video, PM Modi Bank of Baroda video

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में कैरेबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो गए थे। उस दौरे से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पीएम मोदी के सम्मान में लोगों को ‘बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खुलवायो’ गाना गाते हुए सुना जा सकता है। वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि घाना में पीएम मोदी को गुजराती गाना सुनाकर उनकी वित्तीय योजनाओं की तारीफ की गई।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल वीडियो एडिटेड है। दरअसल, पीएम मोदी के सम्मान में त्रिनिदाद एंड टोबैगो में भोजपुरी चौताल की प्रस्तुति दी गई थी। उस वीडियो को एडिट कर उसमें ‘बैंक ऑफ बड़ौदा’ गाना अलग से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

वायरल पोस्ट

इंस्टाग्राम यूजर the_true_update ने 4 जुलाई को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा है, “PM मोदी को घाना में सुनाया गया ‘बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खुलवायो’ गीत, वीडियो हुआ वायरल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों की यात्रा के दौरान घाना में एक रोचक और भावुक क्षण सामने आया। वहां के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत एक अनोखे अंदाज़ में किया — उन्होंने गुजराती लोकभाव से प्रेरित गीत ‘बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खुलवायो’ गाकर पीएम मोदी को संबोधित किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घाना के लोग हिंदी और गुजराती मिले-जुले अंदाज़ में यह गीत गाते दिख रहे हैं।
यह क्यों है खास?
यह गीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जनधन योजना और वित्तीय समावेशन की उस भावना को दर्शाता है, जिससे पीएम मोदी ने गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा।
विदेशी धरती पर भारतीय योजनाओं और संस्कृति की इस तरह की झलक, ‘सॉफ्ट पावर'” और ग्लोबल इम्पैक्ट का प्रमाण है।
लोगों की प्रतिक्रियाएं:
‘ये सिर्फ गाना नहीं, मोदी के काम का असर है!’
‘घाना में भी अब लोग मोदी की योजनाओं से प्रेरित हैं!
‘”

Viral PM Modi Bhojpuri Chautaal Video Falsely Adds Bank of Baroda Song

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। 4 जुलाई को नरेंद्र मोदी के एक्स हैंडल से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। हालांकि, इसमें वायरल वीडियो वाला गाना नहीं है, बल्कि भोजपुरी चौताल की प्रस्तुति दिख रही है।

नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर भी इस वीडियो को देखा जा सकता है। इसे 4 जुलाई को अपलोड किया गया है। इसमें भी भोजपुरी चौताल की प्रस्तुति को देखा जा सकता है।

इस बारे में हमने दैनिक जागरण में विदेश मामले देखने वाले विशेष संवाददाता जेपी रंजन से संपर्क किया। उनका कहना है कि त्रिनिदाद एंड टोबैगो में पीएम के सम्मान में भोजपुरी चौताल की प्रस्तुति दी गई थी

पीएम इंडिया की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, त्रिनिदाद एवं टोबैगो गणराज्य की पीएम कमला प्रसाद बिसेसर के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने 3 से 4 जुलाई 2025 तक त्रिनिदाद और टोबैगो की आधिकारिक यात्रा की। 26 वर्षों में किसी भारतीय पीएम की पहली द्विपक्षीय यात्रा होने के कारण यह ऐतिहासिक रही। पीएम मोदी और बिसेसर ने पोर्ट ऑफ स्पेन में एक पौधा भी लगाया।

एडिटेड वीडियो शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के 28 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: त्रिनिदाद एवं टोबैगो के दौरे पर गए पीएम मोदी के सम्मान में भोजपुरी चौताल की प्रस्तुति दी गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड है।

  • Claim Review : घाना में पीएम मोदी को गुजराती गाना सुनाकर उनकी वित्तीय योजनाओं की तारीफ की गई।
  • Claimed By : Insta User- the_true_update
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later