X
X

Fact Check : पीएम मोदी ने सात साल पहले दिया था बेटियों से बुरा बर्ताव करने वाले को फांसी पर लटकाने का बयान

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह भ्रामक साबित हुई। दरअसल पीएम मोदी के सात साल पुरानी न्‍यूज क्लिप को अब शेयर करके भ्रम फैलाया जा रहा है।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बयान इनदिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें उन्‍हें यह बोलते हुए देखा जा रहा है कि बेटियों से बुरा बर्ताव करने वाले को फांसी पर लटकाया जाएगा। इस बयान को अभी का समझकर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह भ्रामक साबित हुई। दरअसल पीएम मोदी के सात साल पुरानी न्‍यूज क्लिप को अब शेयर करके भ्रम फैलाया जा रहा है। हमारी जांच में वायरल पोस्‍ट भ्रामक साबित हुई। हाल-फिलहाल में पीएम मोदी ने यह बयान नहीं दिया है।

क्‍या हो रहा है वायरल

थ्रेड्स हैंडल topsun_irrigation_badgaon ने 12 सितंबर को पीएम मोदी के भाषण से जुड़ी एक न्‍यूज क्लिप को शेयर करते हुए लिखा कि नया कानून लागू हो गया है।

वायरल पोस्‍ट के आकाईव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल वीडियो की सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले कीवर्ड सर्च किया। गूगल ओपन सर्च टूल के जरिए सर्च करने पर हमें एबीपी न्‍यूज के यूट्यूब चैनल पर एक न्‍यूज रिपोर्ट मिली। 24 अप्रैल 2018 की खबर को भ्रामक दावे के साथ अब सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। बरसों पुरानी इस खबर में पीएम मोदी को रेप की घटनाओं पर कड़ा बयान देते हुए देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो हमें भाजपा यूपी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी मिला। इस वीडियो को 25 अप्रैल 2018 को पोस्‍ट किया गया था।

सर्च के दौरान हमें पीएम मोदी के भाषण से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट मिलीं। एबीपीलाइव की वेबसाइट पर 24 अप्रैल 2018 को पब्लिश खबर में बताया गया कि पीएम मोदी ने मध्य पदेश के मंडला में पंचायती राज दिवस का उद्घाटन किया।

सर्च के दौरान वायरल वीडियो नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो के 1:28:45 की टाइम लाइन पर हमें वायरल क्लिप से जुड़ा हिस्‍सा मिला। इसमें पीएम मोदी को यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि बेटियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों को अब फांसी पर लटकाने का कानून बनाया गया है। बेटियों को सशक्त बनाने के लिए तो सरकारें काम कर रहीं हैं,लेकिन जरूरत इस बात की है कि अभिभावक अपने बेटों को जिम्मेदार बनाएं, ताकि वे भी बेटियों को सम्मान की नजरों से देखें।

इसी तरह दैनिक जागरण की वेबसाइट पर एक खबर मिली। 24 अप्रैल 2018 की इस खबर में बताया गया, “पीएम मोदी ने मंडला में कहा कि केंद्र सरकार ने बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों को अब फांसी पर लटकाने का कानून बनाया है। पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने जनता की आवाज पर ऐसा कड़ा कानून बनाया है। उन्होंने ये भी कहा कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए तो सरकारें काम कर रहीं हैं, लेकिन जरूरत इस बात की है कि अभिभावक अपने बेटों को जिम्मेदार बनाएं,ताकि वे भी बेटियों को सम्मान की नजरों से देखें।”

भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने विश्‍वास न्‍यूज से बातचीत में वायरल क्लिप को पुराना बताया।

पड़ताल के अंत में भ्रामक पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। इस यूजर के बारे में कोई खास जानकारी उपलब्‍ध नहीं है।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट भ्रामक साबित हुई। पीएम मोदी के सात साल पुराने भाषण से जुड़ी न्‍यूज क्लिप को अब वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : पीएम मोदी ने की बलात्‍कारियों को फांसी देने की घोषणा
  • Claimed By : Threads User topsun
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later