Fact Check : राज बब्बर ने 2016 में सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण दे साधा था BJP पर निशाना, वीडियो अब वायरल
वायरल भाषण 3 मार्च 2016 का है। उस वक्त राज बब्बर कांग्रेस के सांसद थे। उनके पुराने वीडियो को अब वायरल किया जा रहा है।
- By: Ashish Maharishi
- Published: Mar 28, 2025 at 12:41 PM
नई दिल्ली (Vishvas News)। बॉलीवुड अभिनेता व कांग्रेस नेता राज बब्बर का एक भाषण इनदिनों खूब वायरल हो रहा है। इस भाषण के वीडियो को हाल फिलहाल का समझकर शेयर करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। वीडियो में राज बब्बर को हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करते हुए देखा जा सकता है।
विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह भ्रामक साबित हुई। वायरल भाषण 3 मार्च 2016 का है। उस वक्त राज बब्बर कांग्रेस के सांसद थे। उनके पुराने वीडियो को अब वायरल किया जा रहा है।
क्या हो रहा है वायरल
इमरान भारतीय नाम के एक फेसबुक यूजर ने 23 मार्च को राज बब्बर का भाषण अपलोड करते हुए लिखा, “राज बब्बर का जोरदार भाषण। राज बब्बर की दहाड़ से तिलमिलाई मोदी सरकार।”
वीडियो में राज बब्बर को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सुना जा सकता है।
वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसे हालिया समझकर कई यूजर्स वायरल कर रहे हैं। वायरल पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।
पड़ताल
विश्वास न्यूज ने राज बब्बर के वायरल वीडियो के ऑरिजिनल सोर्स को खोजने के लिए हमने गूगल लेंस टूल का इस्तेमाल किया। इसके लिए वीडियो के कई कीफ्रेम्स निकालकर सर्च किया । हमें असली वीडियो संसद टीवी के यूट्यूब चैनल पर मिला। 3 मार्च 2016 को अपलोड इस वीडियो में राज बब्बर के पूरे भाषण को सुना जा सकता है।
जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने राज्यसभा की बहस को खंगाला। हमें 3 मार्च 2016 की बहस की डिटेल मिली। इसमें पेज नंबर 28 से राज बब्बर के भाषण को पढ़ा जा सकता है।


विश्वास न्यूज ने पड़ताल के दौरान राज बब्बर से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्ट को साझा किया। उन्होंने विश्वास न्यूज से बातचीत में बताया कि वायरल भाषण पुराना है।
वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज बब्बर को गुरुग्राम संसदीय सीट से मैदान में उतारा था। हालांकि, वहां उन्हें भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह से हार का सामना करना पड़ा।
पड़ताल के अंत में पुराने भाषण को अब वायरल करने वाले यूजर की जांच की गई। इमरान भारतीय नाम का यह यूजर यूपी के गाजीपुर का रहने वाला है।
निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट भ्रामक साबित हुई। राज बब्बर के 2016 के भाषण को हालिया समझकर वायरल किया जा रहा है।
- Claim Review : राज बब्बर का हालिया भाषण
- Claimed By : FB User Imran Bhartiya
- Fact Check : भ्रामक
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












