X
X

Fact Check : RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कभी नहीं दिया राहुल गांधी को लेकर वायरल बयान

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। दावा फर्जी साबित हुआ।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के नाम पर एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें उनकी तस्‍वीर का इस्‍तेमाल करते हुए दावा किया जा रहा है कि मोहन भागवत ने कहा है कि राहुल गांधी भविष्य के नेता हैं, उनको ज्यादा मजाक में लेना महंगा पड़ेगा। उनके परिवार का इतिहास बताता है, राहुल जी को हल्के में लेना सही नहीं होगा।

इस बयान को सच समझकर कई सोशल मीडिया यूजर्स शेयर कर रहे हैं। विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। दावा फर्जी साबित हुआ। मोहन भागवत ने कभी भी राहुल गांधी को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, जैसा कि वायरल पोस्‍ट में दावा किया गया है।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक पेज माजो शर्मा ने 17 अगस्‍त को एक पोस्‍ट करते हुए दावा किया, “अब भागवत जी को जो सही लगा, बयान दे दिया,अब भाजपाई मित्र विवेचना करते रहे अगर बयान का समर्थन करते हैं, तो गलत अगर बयान का विरोध करते हैं,तो आफत भागवत जी इतना भी सच नहीं बोलना था।”

पोस्‍ट में मोहन भागवत के हवाले से लिखा गया, “राहुल गांधी भविष्य के नेता हैं उनको ज्यादा मजाक में लेना महंगा पड़ेगा उनके परिवार का इतिहास बताता है राहुल जी को हल्के में लेना सही नही होंगा!”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के नाम पर वायरल बयान की सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल की मदद ली। यहां कीवर्ड से सर्च करने पर हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जो वायरल बयान की पुष्टि कर सके।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए संघ से जुड़े राजीव तुली से संपर्क किया। उन्‍होंने पुष्टि करते हुए बताया कि मोहन भागवत ने कभी भी राहुल गांधी का लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, जैसा कि वायरल पोस्‍ट में लिखा गया है। यह फेक है।

हमारी अब तक की जांच में यह साबित हो गया कि संघ प्रमुख ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। यदि वे ऐसा बयान कभी भी देते तो वह कहीं न कहीं मीडिया में जरूर आता। मोहन भागवत के नाम से किया जा रहा दावा पूरी तरह फर्जी और झूठा है।

जांच के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि माजो शर्मा नाम का यह यूजर बिहार के पटना का रहने वाला है। यूजर को नौ सौ से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फेक साबित हुई। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कभी भी राहुल गांधी को लेकर यह नहीं कहा है कि वे भविष्य के नेता हैं, उनको ज्यादा मजाक में लेना महंगा पड़ेगा।

  • Claim Review : मोहन भागवत ने कहा है कि राहुल गांधी भविष्य के नेता हैं, उनको ज्यादा मजाक में लेना महंगा पड़ेगा।
  • Claimed By : FB Page Majo Sarma
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later