X
X

Fact Check : भोपाल के फरार हिस्ट्रीशीटर का पुलिस ने निकाला जुलूस, वीडियो झूठे सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल

भोपाल पुलिस ने जुबैर मौलाना व उसके गुर्गें को पकड़ा था। उसी से जुड़े वीडियो को झूठे सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस को चार लोगों को हथकड़ी बांधकर सड़क पर ले जाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स वीडियो को इस दावे के साथ वायरल कर रहे हैं कि भोपाल में पाकिस्‍तान जिंदाबाद और पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले जुबैर मौलाना और उसके समर्थकों को हिरासत में लिया गया।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। दावा गलत साबित हुआ। दरअसल भोपाल पुलिस ने स्‍थानीय हिस्ट्रीशीटर जुबैर मौलाना व उसके गुर्गें को पकड़ा था। उसी से जुड़े वीडियो को झूठे सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

क्‍या हो रहा है वायरल

एक फेसबुक यूजर ने 11 मई को एक वीडियो को पोस्‍ट करते हुए दावा किया कि भोपाल पुलिस ने जुबैर मौलाना और उसके समर्थकों के एक समूह को हिरासत में लिया, जो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे और प्रधानमंत्री के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। भोपाल पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई की सराहना की जानी चाहिए।

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच के लिए सबसे गूगल ओपन सर्च टूल का इस्‍तेमाल किया। दावे से जुड़े कीवर्ड बनाकर सर्च किया। हमें यूट्यूब पर असली वीडियो मिला।

12 मई को अपलोड इस रिपोर्ट में बताया गया कि भोपाल की सड़कों पर खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर जुबेर मौलाना आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। 6 महीने से फरार इस अपराधी को पकड़ने के बाद पुलिस ने पूरे शहर में उसका जुलूस निकाला।

सर्च के दौरान हमें पत्रिका डॉट कॉम पर इससे जुड़ी एक खबर मिली। 10 मई को पब्लिश इस खबर में लिखा गया, “6 महीने से फरार भोपाल के हिस्ट्रीशीटर बदमाश जुबेर मौलाना का शुक्रवार को भोपाल पुलिस ने जुलूस निकाला। 3 दिन पहले दो थाना क्षेत्रों में बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की थी। पुलिस से बचने के लिए उसने अपने लंबे बाल और दाढ़ी मुंडवा ली थी।”

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल के दौरान भोपाल के हनुमानगंज एसीपी राकेश बघेल से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्‍ट को शेयर किया। उन्‍होंने बताया कि वायरल वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। जुबैर मौलाना के साथ उसके गुर्गों को भी गिरफ्तार किया गया है। उसी से जुड़े वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि यूजर को नौ हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर दिल्‍ली में रहता है।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट गलत साबित हुई। भोपाल पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर जुबैर मौलाना व उसके साथियों को पकड़ा था। उसी से जुड़े वीडियो को झूठे सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे और प्रधानमंत्री के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों को भोपाल पुलिस ने पकड़ा
  • Claimed By : FB user Narender Gusain
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later