X
X

Fact Check: भारत सरकार ने 3 से 6 सितंबर तक नहीं घोषित किया अवकाश, वायरल दावा गलत

3 से 6 सितंबर तक भारत सरकार की ओर से अवकाश घोषित करने का दावा गलत है। भारत सरकार की ओर से इस तरह का कोई ऐलान नहीं किया गया है। फर्जी दावे को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Sep 2, 2025 at 03:11 PM
  • Updated: Sep 4, 2025 at 03:57 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने 3 सितंबर से लेकर 6 सितंबर तक के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके तहत कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और यहां तक कि बैंक भी बंद रहेंगे। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया। भारत सरकार की ओर से इस तरह का कोई ऐलान नहीं किया गया है। गलत दावे को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Gudu Meena’ ने 1 सितंबर 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “सरकारी अवकाश: सितंबर के आते ही, त्योहारों का मौसम न केवल उत्सवों की बहार लेकर आता है, बल्कि कई लोगों के लिए एक लंबी छुट्टी भी लेकर आता है। भारत सरकार ने 3, 4, 5 और 6 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जिससे कर्मचारियों, छात्रों और परिवारों, सभी को एक बेहद ज़रूरी राहत मिलेगी। छुट्टियों का यह सिलसिला विभिन्न त्योहारों, क्षेत्रीय आयोजनों और स्मरणोत्सवों का परिणाम है, जो एक के बाद एक पड़ रहे हैं, जिससे एक लंबी छुट्टी का दुर्लभ अवसर मिलता है। कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और यहाँ तक कि बैंक भी बंद रहेंगे, जिससे सभी को अपनी दिनचर्या से थोड़ा आराम मिल सकेगा। कई लोगों के लिए, यह समय आराम करने, परिवार के साथ फिर से जुड़ने और पारंपरिक त्योहारों का जश्न मनाने का एक अवसर होता है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने भारत सरकार की वेबसाइट को खंगलाना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। हमने प्रेस रिलीज सर्च करने की कोशिश की, लेकिन हमें दावे से जुड़ी कोई सरकारी प्रेस रिलीज नहीं मिली। भारत सरकार के राष्ट्रीय पोर्टल इंडिया डॉट जीओवी डॉट कॉम के अनुसार, सिर्फ 5 सितंबर 2025 को ही सरकारी अवकाश है। कैलेंडर के मुताबिक, 5 सितंबर को मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है।  

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने राज्य स्तर पर अवकाश के बारे में सर्च करना शुरू किया। इंडिया डॉट जीओवी डॉट कॉम पर राज्य स्तर पर दी गई छुट्टियों की जानकारी के अनुसार, कई राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर छुट्टियां दी गई हैं, लेकिन लगातार 3 से 6 सितंबर तक किसी भी राज्य ने अवकाश घोषित नहीं किया है।  

बैंक के अवकाशों के बारे में जानने के लिए हमने आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट का रुख किया। वेबसाइट पर बताया गया है कि 5 सितंबर 2025 को मिलाद-उन-नबी के मौके पर ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन, यहां पर भी 3 सितंबर से लेकर 6 सितंबर तक लगातार बैंक बंद रहने की बात नहीं कही गई है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के नेशनल ब्यूरो के पत्रकार नीलू रंजन से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि सरकार की ओर से फिलहाल ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।

अंत में हमने फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीब तीन सौ लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि 3 से 6 सितंबर तक भारत सरकार की ओर से अवकाश घोषित करने का दावा गलत है। भारत सरकार की ओर से इस तरह का कोई ऐलान नहीं किया गया है। फर्जी दावे को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : भारत सरकार ने देश में 3 से 6 तक अवकाश घोषित किया।
  • Claimed By : FB User Gudu Meena
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later