X
X

Fact Check: नागा साधु के साथ पंजाब में हुई मारपीट का वीडियो दस साल पुराना, भ्रामक दावे से हुआ वायरल 

नागा साधु के साथ मारपीट करने के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2014 का है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Feb 18, 2025 at 02:14 PM
  • Updated: Feb 18, 2025 at 06:02 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। नागा साधु को पीटते हुए कुछ लोगों का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह हाल ही में पंजाब में हुई घटना का वीडियो है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के चुनाव हारने के बाद पंजाब में साधुओं पर अत्याचार करना शुरू कर दिया है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2014 का है। उस दौरान प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री थे और वहां पर बीजेपी-अकाली दल गठबंधन की सरकार थी।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘अतुलेश पंडित’ ने 18 फरवरी 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “दिल्ली के भगोड़े अब पंजाब में गंदी राजनिती की शुरुआत करेगे देखो बेचारे नागा साधु को कैसे मारा जा रहा है।”

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई ग्रैब्स निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो ‘वंदे मातरम्’ नामक एक फेसबुक पेज पर 14 जुलाई 2014 को अपलोड मिला। वीडियो को पंजाब में हुई घटना का बताया गया है। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक पोस्ट पंजाबी न्यूज जगबानी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर मिली। पोस्ट को 13 जुलाई 2014 को शेयर किया गया था। यहां पर भी वीडियो को पंजाब में हुई घटना का बताया गया है। 

हमें दावे से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट रिपोर्ट सिंह स्टेशन की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 13 जुलाई 2014 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के फगवाड़ा शहर के पास नागा साधु के साथ तीन लोगों ने बेरहमी से मारपीट की थी। वीडियो के वायरल होने के बाद इस मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया था। साथ ही  तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

जांच के दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक अन्य न्यूज रिपोर्ट ब्रिटेन के अखबार डेली मेल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसी जानकारी के साथ प्रकाशित मिली।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी अलग-अलग दावों के साथ वायरल हो चुका है। उस दौरान हमने इस वीडियो को लेकर दैनिक जागरण के पंजाब के कपूरथला के ब्यूरो इंचार्ज अमरीक माही से बातचीत की थी। उन्होंने हमें बताया था कि कि वायरल दावा गलत है। वीडियो साल 2014 में हुई एक घटना का है। पुराने वीडियो को गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है।

वन इंडिया और जागरण जोश की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक,  2007 से 2017 तक पंजाब में प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री थे। प्रदेश में बीजेपी और अकाली दल के गठबंधन की सरकार थी।

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया हुआ है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि नागा साधु के साथ मारपीट करने के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2014 का है। उस दौरान प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री थे और वहां पर बीजेपी-अकाली दल गठबंधन की सरकार थी।

  • Claim Review : पंजाब में हाल ही में नागा साधु के साथ की गई मारपीट।
  • Claimed By : FB User अतुलेश पंडित
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later