X
X

Fact Check: पटना जंक्शन के नए लुक की डिजाइन की तस्वीर असली नहीं, एआई निर्मित 

पटना जंक्शन के नए लुक की डिजाइन को लेकर वायरल तस्वीर एआई निर्मित है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Dec 5, 2025 at 04:48 PM
  • Updated: Dec 8, 2025 at 01:16 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक फोटो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बिहार में पटना जंक्शन के लुक को पूरी तरह से बदला जा रहा है। इस पोस्ट में नए लुक की डिजाइन की तस्वीर को भी शेयर किया जा रहा है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल फोटो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल हो रही तस्वीर असली नहीं, बल्कि एआई की मदद से बनाई गई है। 

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘चौपाल’ ने 4 दिसंबर 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “पटना जंक्शन का नया डिज़ाइन वाक़ई कमाल का है!”

तस्वीर पर लिखा हुआ है, “ये पटना जंक्शन का नया डिज़ाइन है जिसको बनाने में रेल मंत्रालय 1000 करोड़ खर्च करेगी..पटना जंक्शन का नया डिज़ाइन वाक़ई कमाल का है!”

पोस्ट में आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली।

हमने रेलवे और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगाला। लेकिन हमें यहां भी वायरल तस्वीर से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। ऐसे में हमें वायरल फोटो के एआई से बने होने का संदेह हुआ। 

हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए एआई इमेज टूल डिटेक्शन की मदद ली। सबसे पहले हमने ‘हाइव मॉडरेशन‘ पर फोटो को सर्च किया। इस टूल ने 99 फीसदी तक फोटो के एआई से बने होने की संभावना जताई।

हमने इस तस्वीर को एक और एआई डिटेक्शन टूल ‘Undetectable‘ पर सर्च किया। इस टूल ने भी फोटो के एआई से बने होने की संभावना जताई।

हमने पटना जंक्शन के हालिया लुक के बारे में जानने के लिए गूगल मैप का सहारा लिया। हमने गूगल मैप पर पटना जंक्शन के बारे में सर्च करना शुरू किया। हमें पटना जंक्शन की कई तस्वीरें वहां पर अपलोड हुई मिली। अभी के लुक में देखा जा सकता है कि जंक्शन एक मंजिला बना हुआ है। बाहर की तरफ गौतम बुद्ध की पेटिंग भी बनी हुई है। 

पड़ताल के दौरान हमें ‘HARSH JOURNEYS’ नाम के एक ब्लॉग के यूट्यूब चैनल पर पटना जंक्शन से जुड़ा एक वीडियो 16 मार्च 2024 को अपलोड हुआ मिला। इस वीडियो में भी पटना जंक्शन के हालिया के लुक को देखा जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण पटना में रेलवे से जुड़ी खबरों को कवर करने वाले रिपोर्टर विद्या सागर से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल फोटो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। रेलवे और केंद्र सरकार पटना जंक्शन को अपग्रेड करना का प्लान काफी समय से बना रहे हैं, लेकिन पटना जंक्शन की मेन बिल्डिंग के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा। इसके आस-पास नई बिल्डिंग और एरिया को डेवलप किया जाएगा। 

दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 4 दिसंबर 2025 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, “पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा और मालगाड़ी परिचालन को सुचारू बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से झाझा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना को रेलवे बोर्ड से चरणबद्ध स्वीकृति मिल गई है। 400 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के निर्माण पर 17 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। परियोजना पूरी होने पर औद्योगीकरण को नई रफ्तार मिलेगी और बिहार की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। पूर्व मध्य रेल के अनुसार मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र के अनुसार परियोजना को छह छोटे-छोटे रेल खंडों में बांटकर निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने की योजना बनाई गई है।”

अंत में हमने वायरल लत पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर के फेसबुक अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 37 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष:  विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पटना जंक्शन के नए लुक की डिजाइन को लेकर वायरल तस्वीर एआई निर्मित है।

  • Claim Review : पटना जंक्शन के नए लुक की डिजाइन की तस्वीर।
  • Claimed By : FB User चौपाल
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later