X
X

Fact Check: एअर इंडिया के विमान की छत से पानी टपकने का यह वीडियो अहमदाबाद हादसे से पहले का है

विमान के छत से पानी टपकने के वीडियो को लेकर किया जा रहा वायरल दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2023 का है। जब विमान गैटविक से अमृतसर जा रहे एअर  इंडिया के विमान के ओवरहेड स्टोरेज एरिया से पानी टपकता हुआ दिखाई दिया था।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jun 19, 2025 at 01:20 PM
  • Updated: Jun 19, 2025 at 01:27 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर विमान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान में बहुत-से लोग बैठे हुए हैं और छत से पानी टपक रहा है। दावा किया जा रहा है कि अहमदाबाद हादसे के बाद एअर इंडिया के विमान के खस्ता हालत का वीडियो सामने आया है। दिल्ली में हुई बारिश के बाद एअर इंडिया के विमान के छत से पानी टपकने लगा। यह विमान दिल्ली से लंदन जा रहा था।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2023 का है। जब विमान गैटविक से अमृतसर जा रहे एअर इंडिया के विमान के ओवरहेड स्टोरेज एरिया से पानी टपकता हुआ दिखाई दिया था।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ने ‘Sach Himachal’ 17 जून 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “उड़ान के बीच Air India की फ्लाइट में केबिन से टपका पानी – यात्रियों में हड़कंप! दिल्ली से लंदन जा रही Air India की Boeing 787 फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब केबिन की छत से अचानक पानी टपकने लगा। यात्रियों ने इस अजीब घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।  अहमदाबाद एयरक्रैश के बाद अब यह मामला भी बना चर्चा का विषय … लोग बोले – “ये फ्लाइट है या बारिश का मौसम?” एयरलाइन मैनेजमेंट पर उठे तीखे सवाल? तकनीकी खराबी को वजह माना जा रहा है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एयर इंडिया एक बार फिर सवालों के घेरे में है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जाने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट एनडीटीवी की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 30 नवंबर 2023 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो को शेयर कर एअर इंडिया की खराब व्यवस्था की शिकायत कर रहे थे।

वीडियो हमें आजतक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिला। वीडियो को 20 नवंबर 2023 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो एअर  इंडिया के विमान का है।

अमर उजाला की वेबसाइट पर 30 नवंबर 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, “विमान गैटविक (लंदन) से अमृतसर आ रहा था। इसी दौरान विमान के ओवरहेड स्टोरेज एरिया से पानी टपकता हुआ दिखाई दिया और बगल की सीटों पर यात्री भी बैठे थे। वीडियो सामने आने के बाद एअरलाइन ने इस घटना पर खेद जताया था। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया था कि 24 नवंबर को गैटविक से अमृतसर के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान संख्या AI-1694 के केबिन के अंदर कंडेनशेसन एडजस्टमेंट की एक दुर्लभ घटना हुई थी। गैटविक हवाई अड्डा ब्रिटेन में है। प्रभावित पंक्तियों में बैठे लोगों को तुरंत दूसरी खाली सीटों पर बैठा दिया गया था। एअर इंडिया विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा और आराम के लिए प्रतिबद्ध है और हमें इस अप्रत्याशित घटना पर खेद है।”

अन्य न्यूज रिपोर्ट्स को यहां पर देखा जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए हमने दिल्ली दैनिक जागरण में एविएशन से जुड़ी खबरों को कवर करने वाले गौतम मिश्रा से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि हाल-फिलहाल में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है।

अंत में हमने वायरल वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 16 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि विमान के छत से पानी टपकने के वीडियो को लेकर किया जा रहा वायरल दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2023 का है। जब विमान गैटविक से अमृतसर जा रहे एअर  इंडिया के विमान के ओवरहेड स्टोरेज एरिया से पानी टपकता हुआ दिखाई दिया था।

  • Claim Review : अहमदाबाद हादसे के बाद एअर इंडिया के विमान के खस्ता हालत का वीडियो।
  • Claimed By : FB User Sach Himachal
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later