X
X

Fact Check: अलीगढ़ में युवक-युवती की हुई पिटाई का वीडियो सांप्रदायिक दावे से वायरल

अलीगढ़ में कुछ युवकों ने युवक और युवती की पिटाई कर दी थी। उस घटना में दोनों पक्ष एक ही समुदाय के थे। वायरल वीडियो को गलत सांप्रदायिक दावे के साथ अब शेयर किया जा रहा है।

Aligarh viral video, Aligarh beating video, Aligarh News, UP News

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर युवक और युवती की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स इसे सांप्रदायिक रंग देकर शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि ‘कट्टरपंथी’ हिंदुओं ने एक मुस्लिम युवक को पीटा है। यह भी दावा किया जा रहा है कि युवक को बचाने आई एक युवती को भी पीटा गया। इस वीडियो को पोस्ट कर यूजर्स दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की जांच की तो पता चला कि अलीगढ़ में हाल ही में तीन युवकों ने एक युवक और युवती की पिटाई की थी। उस घटना के वीडियो को सांप्रदायिक रंग देकर अब शेयर किया जा रहा है। उस घटना में शामिल दोनों पक्ष हिंदू हैं।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर ‘Bhanvar Singh’ ने 9 जून 2026 को एक वीडियो शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “एक मुस्लिम युवक को हिंदुत्व के कट्टरपंथियों ने पीटा, जब एक महिला उसे बचाने आई तो उसे भी पीटा गया। सबसे पहले जो लोग पीट रहे है इनको जेल में डालकर एक उदाहरण सिद्ध किया जाना चाहिए।”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। ‘दैनिक भास्कर’ की वेबसाइट पर 3 जून 2026 को छपी एक खबर में वायरल क्लिप को देखा जा सकता है। खबर के अनुसार, मामला अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र का है। वहां 2 जून को पीड़ित युवक को युवती से बात करते देख कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान युवती को भी पीटा गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आकाश, अंकुर और आशीष को गिरफ्तार कर लिया है।

इस खबर के आधार पर कीवर्ड से सर्च करने पर ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की वेबसाइट पर 4 जून 2026 को छपी एक खबर का लिंक मिला। इसमें पीड़ित युवक का नाम सोनू बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ”युवक अपनी रिश्तेदार युवती से बात कर रहा था। पुलिस का कहना है कि युवती आरोपियों की रिश्तेदार थी। उसे युवक के साथ देखकर उन्होंने हमला कर दिया।”

अलीगढ़ पुलिस ने भी इस बारे में अपने एक्स हैंडल से 3 जून 2026 को जानकारी पोस्ट की है। इसके अनुसार, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बारे में हमने बन्नादेवी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय से हैं और रिश्तेदार भी हैं। पिटने वाले युवक का नाम सोनू, पुत्र हरीश कुमार है और इस मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।

क्या है संदर्भ?

अलीगढ़ में कुछ लोगों ने एक युवती और युवक को साथ देखकर उनकी पिटाई कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ लिया था। ‘India News Uttar Pradesh’ के फेसबुक पेज पर इस रिपोर्ट को देखा जा सकता है।

वीडियो को सांप्रदायिक रंग देकर शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर ने अपनी लोकेशन राजस्थान का करौली जिला दी हुई है और उसके करीब छह हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: अलीगढ़ में कुछ युवकों ने युवक और युवती की पिटाई कर दी थी। उस घटना में दोनों पक्ष एक ही समुदाय के थे। वायरल वीडियो को गलत सांप्रदायिक दावे के साथ अब शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : 'कट्टरपंथी' हिंदुओं ने एक मुस्लिम युवक को पीटा।
  • Claimed By : FB User- Bhanvar Singh
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later