X
X

Fact Check: महाकुंभ का नहीं है अघोरी साधु की वेशभूषा पहने विवाह करते व्यक्ति का वीडियो, वायरल दावा गलत

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अघोरी की वेशभूषा पहने शादी करते शख्स के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो का महाकुंभ से कोई संबंध नहीं है। दरअसल, वायरल वीडियो जून 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ महाकुंभ से जोड़ते हुए शेयर किया जा रहा है। जबकि महाकुंभ की शुरुआत 14 जनवरी 2025 से हुई है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर अघोरी की वेशभूषा पहने हुए एक महिला से विवाह करते शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को हिंदू समुदाय पर तंज कसते हुए शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह महाकुंभ का वीडियो है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो का महाकुंभ से कोई संबंध नहीं है। दरअसल, वायरल वीडियो जून 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ महाकुंभ से जोड़ते हुए शेयर किया जा रहा है। जबकि महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से हुई है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘आरती भाकरे’ ने 15 जनवरी 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “टनाटनियों की लीला अपरम्पार है। महाकुंभ में कोई न कोई तो मिल ही जाता है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो goyalpc77 नामक एक इंस्टाग्राम पर अपलोड हुआ मिला। वीडियो को 5 अगस्त 2024 को शेयर किया गया था। 

गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें यह वीडियो ranjit_offficial_0786 नामक अन्य इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। इस वीडियो को 12 जून 2024 को शेयर किया गया था। इसके बाद ये साफ होता है कि वीडियो का महाकुंभ से कोई संबंध नहीं है।

जनसत्ता की वेबसाइट पर 14 जनवरी 2025 को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा और 26 फरवरी 2025 तक चलेगा।

हमने अधिक पुष्टि के लिए प्रयागराज में दैनिक जागरण के संपादकीय प्रभारी राकेश पांडे से संपर्क किया।  उन्होंने भी दावे को गलत बताया है। यह वीडियो यहां का नहीं है। महाकुंभ के पहले दिन करीब 1.5 डेढ़ करोड़ लोगों ने स्नान किया था। जबकि दूसरे दिन 3.5 करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाली यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 16 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने खुद को हैदराबाद  का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अघोरी की वेशभूषा पहने शादी करते शख्स के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो का महाकुंभ से कोई संबंध नहीं है। दरअसल, वायरल वीडियो जून 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ महाकुंभ से जोड़ते हुए शेयर किया जा रहा है। जबकि महाकुंभ की शुरुआत 14 जनवरी 2025 से हुई है।

  • Claim Review : महाकुंभ में विवाह करते अघोरी का वीडियो।
  • Claimed By : FB User Arti Bhakre
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later