X
X

Fact Check: मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए ‘शराब की दुकान’ खोलने संबंधी Fake पोस्ट फिर से वायरल

वर्ष 2020 में महिलाओं के लिए अलग शराब की दुकान खोलने की बात कही गई थी। उस वक्‍त मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी।

नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से एक अखबार की कटिंग वायरल करते हुए मध्‍य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि राज्‍य सरकार महिलाओं के लिए अलग से शराब की दुकान खोलने जा रही है।

कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे सच समझकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं। विश्‍वास न्‍यूज ने पिछले साल अगस्‍त में भी विस्‍तार से इसकी पड़ताल की थी। दरअसल, वर्ष 2020 में महिलाओं के लिए अलग शराब की दुकान खोलने की बात कही गई थी। उस वक्‍त मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी।

क्‍या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर अर्जुन पटेल ने 27 अगस्‍त 2025 को एक पोस्‍ट करते हुए लिखा, “अब बस यही देखना बाकी रह गया था। पहले लाडली बहना का पैसा देंगे, फिर शराब की दुकान में बुलाकर वापस लेंगे।”

पोस्‍ट में मौजूद खबर में लिखा गया, “महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकान खोलेगी सरकार।”

पोस्‍ट को सच समझकर कई यूजर्स वायरल कर रहे हैं। पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इस पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने पिछले साल अगस्‍त में भी वायरल दावे की सच्‍चाई अपने पाठकों को बताई थी। पड़ताल के दौरान हमें मध्‍य प्रदेश से प्रकाशित अखबार पीपुल्‍स समाचार में 28 फरवरी 2020 को पब्लिश एक खबर मिली। यह वायरल पोस्‍ट में इस्‍तेमाल की गई खबर थी। उस वक्‍त राज्‍य में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार थी।

पड़ताल के दौरान भास्‍कर डॉट कॉम पर पब्लिश एक खबर मिली। इसमें बताया गया, “कमलनाथ सरकार द्वारा मप्र में महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकान खोलने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।”

सर्च के दौरान हमें मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक पुरानी पोस्‍ट मिली। इसे एक्‍स पर 28 फरवरी 2020 को पोस्‍ट किया गया था। शराब से जुड़ी खबर को पोस्‍ट करते हुए उन्‍होंने उस वक्‍त की सरकार पर तंज कसा था।

विश्‍वास न्‍यूज ने पिछली पड़ताल के दौरान नईदुनिया, भोपाल के संवाददाता दीपक विश्वकर्मा से संपर्क किया था। उन्‍होंने इस संबंध में उस वक्‍त के मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त राजीव दुबे से बात की थी। दुबे ने कहा था, “इस तरह का कोई प्रस्ताव सरकार ने नहीं बनाया है। सोशल मीडिया पर चल रही यह पोस्ट फर्जी है।”

जांच के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। यूजर मध्‍य प्रदेश का रहने वाला है। इसे तीन हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्‍कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। वर्ष 2020 की खबर को अब 2025 में वायरल करके झूठ फैलाया जा रहा है। उस वक्‍त मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। अब भारतीय जनता पार्टी का राज है।

  • Claim Review : मध्‍य प्रदेश सरकार खोलेगी महिलाओं के लिए शराब की दुकान
  • Claimed By : FB User Arjun Patel
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later