X
X

Fact Check: बेंगलुरु हादसे के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने नहीं कही ट्रॉफी कूड़े में फेंकने वाली बात

बेंगलुरु भगदड़ के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन के नाम से वायरल हो रहा बयान फेक है। उन्होंने ऐसा हादसा होने पर ट्रॉफी को कूड़ेदान में फेंकने की बात नहीं कही है।  

australian ex cricketer, matthew hayden, bengaluru stampede, IPL,

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बेंगलुरु में 4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आईपीएल जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हुई हैं। इनमें से एक पोस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन की तस्वीर का इस्तेमाल कर दावा किया जा रहा है कि हेडन ने कहा है, अगर ऑस्ट्रेलिया में हमारी जीत के जश्न के दौरान ऐसी घटना हुई होती तो हम ट्रॉफी को कूड़े में फेंक देते।

विश्वास न्यूज ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि हेडन ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। इस फेक बयान को जिस एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया था, उसे डिलीट किया जा चुका है।

क्या है वायरल पोस्ट

इंस्टाग्राम यूजर theinsidenews.cricket ने 7 जून को एक पोस्ट (आर्काइव लिंक) की। इसके साथ में कहा गया है, “ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने कहा- अगर ऑस्ट्रेलिया में हमारी हमारी जीत के जश्न के दौरान ऐसी घटना हुई होती तो हम ट्रॉफी को कूड़ेदान में फेंक देते। इंसान की जान किसी भी ट्रॉफी से कही ज्यादा कीमती होती है।“

एक अन्य इंस्टा यूजर cric_vibes_01 ने 6 जून को एक एक्स हैंडल की पोस्ट (आर्काइव लिंक) का स्क्रीनशॉट शेयर कर समान दावा किया है।

पड़ताल

हेडन के नाम से वायरल बयान के बारे में हमने कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हेडन का सोशल मीडिया हैंडल चेक करने पर भी ऐसा कुछ नहीं मिला।

हेडन के फेसबुक पेज से आईपीएल फाइनल 2025 के दिन 3 जून को पोस्ट की गई है। इसके बाद 11 जून को टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में पोस्ट की गई है।

हेडन के एक्स हैंडल से 2 मार्च को लास्ट पोस्ट की गई है।

इसके बाद हमने इस पोस्ट को करने वाले एक्स यूजर ImHydro45 के अकाउंट को चेक किया। यह अकाउंट डिलीट किया जा चुका है।

हालांकि, 5 जून को इस अकाउंट से हेडन के नाम से इस बयान को पोस्ट किया गया है।

इस बारे में हमने दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क कर उनको वायरल पोस्ट भेजी। उन्होंने कहा कि हेडन का इस तरह का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

हेडन के नाम से बयान पोस्ट करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के करीब 14 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: बेंगलुरु भगदड़ के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन के नाम से वायरल हो रहा बयान फेक है। उन्होंने ऐसा हादसा होने पर ट्रॉफी को कूड़ेदान में फेंकने की बात नहीं कही है।  

  • Claim Review : हेडन ने कहा है, अगर ऑस्ट्रेलिया में हमारी जीत के जश्न के दौरान ऐसी घटना हुई होती तो हम ट्रॉफी को कूड़े में फेंक देते।
  • Claimed By : Insta User- theinsidenews.cricket
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later