X
X

Fact Check: रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में मोहम्मद शमी को सेलेक्ट करने के लिए नहीं कहा, वायरल बयान फर्जी 

न्यूजीलैंड दौरे को लेकर रोहित शर्मा के नाम से वायरल दावा गलत है। असल में रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड सीरीज को लेकर इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। बीसीसीआई की ओर से अभी तक न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन नहीं किया गया है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Dec 30, 2025 at 04:11 PM
  • Updated: Jan 5, 2026 at 12:29 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। न्यूजीलैंड की टीम जल्द ही वनडे और टी20 मैच के लिए भारत का दौरा करने वाली है। ऐसे में इस सीरीज से जोड़ते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने इस सीरीज को लेकर कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 38 साल के मिशेल स्टार्क को अपनी टीम में जगह दे सकती है, तो हम 36 साल के मोहम्मद शमी को भी रख सकते हैं। न्यूजीलैंड दौरे के लिए शमी का होना बहुत जरूरी है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड सीरीज को लेकर इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। बीसीसीआई की ओर से अभी तक न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन नहीं किया गया है। 

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Sports Story 24’ ने 27 दिसंबर 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर किया है। पोस्ट पर लिखा हुआ है, “रोहित शर्मा ने कहा..अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम 38 साल के मिशेल स्टार्क को अपनी टीम में जगह दे सकती है | तो हम 36 साल के मोहम्मद शमी को क्यों नहीं रख सकते हैं। न्यूजीलैंड दौरे के लिए शमी का होना बहुत जरूरी है । मोहम्मद शमी के लिए वोट करते रहिए। “

पोस्टे के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली।

हमने रोहित शर्मा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगाल। हालांकि, हमें वहां पर भी दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। 

एनडीटीवी की वेबसाइट पर 30 दिसंबर 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद शमी विजय हजारे ट्रॉफी में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है। 

एनबीटी की वेबसाइट पर 29 दिसंबर 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, “न्यूजीलैंड की टीम 3 मैच की वनडे और फिर 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए भारत का दौरा करने वाली है। वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा। बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी 3 या 4 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड तय करने के लिए ऑनलाइन मीटिंग कर सकती है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है।”

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया। हमने वायरल पोस्ट को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि न्यूजीलैंड के साथ होने वाली सीरीज को लेकर रोहित शर्मा ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

अंत में हमने फेक पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 47के लोग फॉलो करते हैं। यूजर क्रिकेट से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि न्यूजीलैंड दौरे को लेकर रोहित शर्मा के नाम से वायरल दावा गलत है। असल में रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड सीरीज को लेकर इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। बीसीसीआई की ओर से अभी तक न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन नहीं किया गया है। 

  • Claim Review : रोहित शर्मा ने कहा कि न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए शमी बेहद जरुरी खिलाड़ी।
  • Claimed By : FB User Sports Story
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later