X
X

Fact Check: ओलावृष्टि का यह वीडियो उत्तर प्रदेश नहीं, नेपाल का है, भ्रामक दावा वायरल

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के दावे से वायरल यह वीडियो नेपाल के चितवन का है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर पहले से मौजूद है और समय-समय पर अलग-अलग शहरों के नाम पर वायरल होता रहा है। वीडियो को हालिया बताकर भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ओलावृष्टि को देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि ओला गिरने का यह वीडियो उत्तर प्रदेश का है।

विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की जांच की और दावे को भ्रामक पाया। असल में वायरल हो रहा ओलावृष्टि का यह वीडियो नेपाल के चितवन का है। जिसे अब यूपी के नाम से भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

इंस्टाग्राम यूजर ‘55555kandhai’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) शेयर करते हुए लिखा है, ”आज UP में हुआ बारिश ”

फेसबुक यूजर Sandhya Raj ने इसे यूपी के फर्रुखाबाद का बताकर शेयर किया है।

पड़ताल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो साल 2023 में भी वायरल हुआ था। उस समय इस वीडियो को उदयपुर का बताकर शेयर किया गया था, जिसे हमने अपनी जांच में भ्रामक पाया था। हमारी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर ‘SanjayBaidhyal’ नाम के यूट्यूब चैनल पर 20 अप्रैल 2020 को अपलोड किया हुआ मिला। वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, “यह वीडियो नेपाल के चितवन में हुई ओलावृष्टि का है।”

सर्च के दौरान हमें फेसबुक पेज Prudent Media पर भी वायरल वीडियो शेयर किया हुआ मिला। 19 मार्च 2023 को अपलोड वीडियो में इसे नेपाल का बताया गया है।

सर्च के दौरान हमें पता चला कि यह वीडियो समय-समय पर अलग-अलग जगहों के नाम से पहले वायरल होता रहा है। इससे पहले यह वीडियो त्रिपुरा, उदयपुर,छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के नाम से भी वायरल हो चुका है।

https://twitter.com/AwanishSharan/status/1254461151263391744

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को इंस्टाग्राम पर 3,484 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के दावे से वायरल यह वीडियो नेपाल के चितवन का है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर पहले से मौजूद है और समय-समय पर अलग-अलग शहरों के नाम पर वायरल होता रहा है। वीडियो को हालिया बताकर भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : आज UP में हुआ बारिश
  • Claimed By : इंस्टाग्राम यूजर -55555kandha
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later