X
X

Fact Check: हैदराबाद बाढ़ का पुराना वीडियो नोएडा का बताकर किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि बाढ़ का यह वीडियो नोएडा का नहीं है। असल में यह वीडियो हैदराबाद का है, जिसे अब हालिया बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। वीडियो का हाल-फ़िलहाल से कोई संबंध नहीं है।  

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Aug 7, 2025 at 03:17 PM
  • Updated: Aug 22, 2025 at 06:31 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मानसून के सीजन में देश के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घरों के बाहर बाढ़ का पानी बहते हुए देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो नोएडा का है।

विश्वास न्यूज ने जांच में वायरल दावे को फर्जी पाया। सोशल मीडिया पर वायरल बाढ़ का यह वीडियो नोएडा का नहीं है, बल्कि हैदराबाद का पुराना वीडियो है। जिसे अब हालिया बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

इंस्टाग्राम यूजर bjeshruchi ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है,” Noida, में सुनामी”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है। पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा। इसपर हमें एक घर पर ‘manju venkat sagar nilayam’ लिखा हुआ नजर आया। हमने गूगल पर जगह को लेकर सर्च किया। हमें पता चला कि यह जगह हैदराबाद में है।

वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी कई लोगों ने इस वीडियो को हैदराबाद का बताया है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाले और उन्हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें Ramesh Kuthumbaka नाम के एक्स हैंडल पर वीडियो मिला। 20 अक्टूबर 2020 को शेयर किए हुए वीडियो में इसे हैदराबाद के दिलशुकनगर में आई बाढ़ का बताया है।

MusalsalTaaza News नाम के यूट्यूब चैनल पर भी वीडियो मिला। वीडियो को 20 अक्टूबर 2020 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, यह वीडियो हैदराबाद का है।

हमें वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा साल 2020 में हैदराबाद के नाम से शेयर किया हुआ मिला।

अधिक जानकारी के लिए हमने हैदराबाद के स्थानीय रिपोर्टर श्री हर्षा से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो हैदराबाद का है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को एक लाख 20 हजार लोग फॉलो करते हैं।

बाढ़ और आपदा से जुड़े वायरल दावों का सच जानने के लिए विश्वास न्यूज की यह रिपोर्ट पढ़ें।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि बाढ़ का यह वीडियो नोएडा का नहीं है। असल में यह वीडियो हैदराबाद का है, जिसे अब हालिया बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। वीडियो का हाल-फ़िलहाल से कोई संबंध नहीं है।  

  • Claim Review : नोएडा में बारिश के बाद सुनामी आ गई।
  • Claimed By : Insta User- bjeshruchi
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later