X
X

Fact Check: उत्तराखंड के गुप्तकाशी में बाढ़ के दावे से वायरल हो रहा वीडियो इटली का है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो जुलाई 2025 में इटली के बार्डोनेचिया में आई बाढ़ का है, जिसे अब कुछ लोग हालिया बताकर गुप्तकाशी के नाम से शेयर कर रहे हैं। वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Aug 13, 2025 at 05:40 PM
  • Updated: Aug 22, 2025 at 06:30 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। देश के कई शहरों में हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ और आपदा से लोग परेशान हैं। इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पानी के तेज बहाव को  देखा जा सकता है। कई यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी का है।  

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो जुलाई 2025 का इटली के बार्डोनेचिया में हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ का है। जिसे अब कुछ लोग गुप्तकाशी का हालिया वीडियो बताकर शेयर कर रहे हैं।

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर vikashkumar4104 वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “Land slice of utrakhand chamoli district..”

वीडियो में लिखा हुआ है:  हे भगवान अब बचालो इस गुप्तकाशी को उत्तराखंड का ये आपदा है

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिये वायरल वीडियो सर्च किया। सर्च किए जाने पर हमें यह वीडियो Roya News English के आधिकारिक एक्स हैंडल पर मिला। वीडियो को 1 जुलाई 2025 को अपलोड किया गया है। वीडियो में दी गई जानकारी के अनुसार, “भारी वर्षा के बाद बार्डोनेचिया में प्रलयकारी बाढ़ आ गई।”

सर्च के दौरान हमें dailymail की वेबसाइट पर वीडियो से जुड़ी खबर मिली। 1 जुलाई 2025 को प्रकाशित खबर में इस वीडियो को इटली के बार्डोनेचिया का बताया गया है।

The Sun के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी वीडियो मिला। वीडियो को 1 जुलाई 2025 को अपलोड किया गया है। वीडियो में बताया गया,उत्तरी इटली में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आ गई। इस कारण सड़कें अवरुद्ध हो गई। बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी।”

वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें।

हमने वीडियो को रुद्रप्रयाग में दैनिक जागरण के रिपोर्टर बृजेश भट्ट के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया, वीडियो यहां का नहीं है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार 5 अगस्त को बादल फटने से बहुत तबाही हुई है। बादल फटने के कारण खीरगंगा नदी में सैलाब आ गया और इस सैलाब में कई होटल, घर और होम स्टे बह गए। इस बाढ़ में धराली का मुख्य बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है और कई लोग लापता हैं। 

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 13 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो जुलाई 2025 में इटली के बार्डोनेचिया में आई बाढ़ का है, जिसे अब कुछ लोग हालिया बताकर गुप्तकाशी के नाम से शेयर कर रहे हैं। वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी में आई बाढ़ का वीडियो।
  • Claimed By : इंस्टाग्राम यूजर -vikashkumar4104
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later