X
X

Fact Check: कारों के ऊपर चट्टान गिरने का पुराना वीडियो भ्रामक दावे से वायरल

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि नगालैंड के कोहिमा-दीमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर साल 2023 में वाहनों के ऊपर चट्टान गिर गई थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के उसी वीडियो को अब हालिया घटना बताकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Jun 20, 2025 at 05:08 PM
  • Updated: Aug 22, 2025 at 06:32 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच विभिन्‍न सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सड़क पर खड़ी गाड़ियों को देखा जा सकता है, तभी अचानक चट्टान आकर गाड़ियों के ऊपर गिरती है, जिससे कार चकनाचूर हो जाती है। इसके बाद कुछ लोगों को एक काले रंग की कार से सकुशल बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को हालिया घटना का बताकर शेयर कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल में दावे को भ्रामक पाया। असल में यह वीडियो नगालैंड का है। जब जुलाई 2023 को कोहिमा-दीमापुर नेशनल हाईवे पर पहाड़ से एक चट्टान कारों पर गिर गई थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए थे। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर Haryana Aaj ने 19 जून 2025 को वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा है,”भारी बारिश के कारण खतरनाक भूस्खलन कैसे एक विशाल चटान ने कार के परखच्चे उड़ा दिए”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी खबर timesnownews.com की वेबसाइट पर मिली । 14 जुलाई 2023 को प्रकाशित खबर में बताया गया है,” यह हादसा 3 जुलाई को नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर हुआ था। पहाड़ से लुढ़की एक विशाल चट्टान ने दो कारों को कुचल दिया और दो अन्य कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।”

सर्च के दौरान NBC News के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी घटना का वीडियो मिला। 10 जुलाई 2023 को अपलोड वीडियो में इस हादसे को नगालैंड का बताया गया है।

वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ी जा सकती हैं।

हमारी अब तक की पड़ताल से यह साबित होता है कि वीडियो पुरानी घटना का है। पहले भी यह वीडियो अलग-अलग दावे के साथ वायरल हो चुका है। विश्वास न्यूज ने उस दौरान भी वीडियो को पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी थी। उस समय हमने वीडियो को लेकर नगालैंड टुडे की संपादक बानो हरलु से संपर्क किया था। उन्होंने बताया था, “यह घटना 4 जुलाई 2023 को घटी थी। यह सड़क बहुत खतरनाक है और भूस्खलन के लिए जानी जाती है। यह दीमापुर-कोहिमा एनएच 29 है।”

पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले पेज को स्कैन किया। इस पेज को फेसबुक पर तीन लाख छब्बीस हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि नगालैंड के कोहिमा-दीमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर साल 2023 में वाहनों के ऊपर चट्टान गिर गई थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के उसी वीडियो को अब हालिया घटना बताकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : कारों के ऊपर चट्टान गिरने का यह वीडियो हालिया है।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Haryana Aaj
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later