X
X

Fact Check: भूकंप से घरों के गिरने का वीडियो नेपाल- तिब्बत का नहीं, जापान का है  

यूजर्स वीडियो शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह नेपाल- तिब्बत के बॉर्डर पर पिछले दिनों आए भूकंप का दृश्य है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में इस दावे को भ्रामक पाया। वायरल वीडियो जापान का है, जहां जनवरी 2024 में भूकंप आने पर कई घर गिर गए थे।

  • By: Umam Noor
  • Published: Jan 10, 2025 at 03:12 PM
  • Updated: Jan 10, 2025 at 03:14 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। नेपाल- तिब्बत के बॉर्डर पर आए भीषण भूकंप के बाद से कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो पुरानी घटनाओं से जुड़ी हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें एक सड़क के किनारे बने घरों को भूकंप से गिरते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स वीडियो शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह नेपाल- तिब्बत के बॉर्डर पर पिछले दिनों आए भूकंप का दृश्य है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में इस दावे को भ्रामक पाया। वायरल वीडियो जापान का है, जहां जनवरी 2024 में भूकंप आने पर कई घर गिर गए थे। पुराने वीडियो को नेपाल- तिब्बत के भूकंप से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “या अल्लाह रहम। नेपाल-तिब्बत सीमा पर 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप। नेपाल-तिब्बत सीमा पर 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप, 95 की मौत।”

पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल शुरू करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस से सर्च किया। सर्च करने पर हमें यह तस्वीर कई न्यूज वेबसाइट्स और यूट्यूब चैनल पर मिली।

वायरल वीडियो को 2 फरवरी, 2024 को जापान स्थित न्यूज़ वेबसाइट Hokuriku Shimbun के यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ मिला। यहां वीडियो को जापान के शहर का बताया गया है।

इसी बुनियाद पर हमने पानी पड़ताल आगे बढ़ाई और हमें यह वायरल वीडियो जापान की न्यूज़ वेबसाइट chunichi.co. पर छपी खबर में मिला। 4 जनवरी 2024 को छपी खबर के साथ यहां दी गई जानकारी के अनुसार, जापान में 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद से कई वीडियो सामने आये हैं ।  वहीं, इस वायरल किये जा रह वीडियो के बारे में बताया गया, यह इशिकावा प्रान्त के ताकाडाटेचो शहर का है, जिसमें इमारतें ज़मीन से मिलती हुई देखी जा सकती है।

वायरल किया जा रहा वीडियो और इससे जुड़ी खबर हमें जापान स्थित कई और न्यूज़ वेबसाइट तथा यूट्यूब चैंनल पर भी मिली। जिन्हें यहां और यहां देखा जा सकता है।

इस वीडियो से जुड़ी जानकारी के लिए हमने जापान के पत्रकार डॉक्टर दज्जा से संपर्क साधा और वायरल पोस्ट उनके साथ शेयर की। उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो जपान का है और इस वीडियो में सड़क का लेआउट देखकर भी इस बात की पुष्टि होती है।

अमेरिकी सरकार की जियोलॉजिकल संस्था के अनुसार, नेपाल-तिब्बत की सीमा पर करीब 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं, 10 जनवरी 2025 को छपी रॉयटर्स की खबर में बताया गया कि, इस भूकंप से अबतक 126 लोगों जान जा चुकी है जबकि 337 लोग घायल हुए हैं।

भ्रामक पोस्ट शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘Saqib Mehjoor’ की सोशल स्कैनिंग में हमने पाया कि यूजर को सात हज़ार से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो जापान का है। जनवरी 2024 में जापान में भूकंप आने पर कई घर गिर गए थे, यह उसी का वीडियो है। पुराने वीडियो को नेपाल- तिब्बत में आये भूकंप से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : यह नेपाल- तिब्बत के बॉर्डर पर पिछले दिनों आए भूकंप का दृश्य है।
  • Claimed By : FB User- Saqib Mehjoor
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later