X
X

Fact Check : सलमान खान की गरीब बच्चों के साथ सड़क पर खाना खाते हुए तस्वीर एआई जेनरेटेड

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सड़क पर बच्चों के साथ खाना खाते हुए सलमान खान की वायरल तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में  वायरल तस्वीर असली नहीं, बल्कि फेक है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल की मदद से बनाया गया है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Nov 29, 2024 at 04:24 PM
  • Updated: Nov 29, 2024 at 06:29 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर सलमान खान की तारीफ करते हुए एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में सलमान खान रोड पर बैठे हुए बच्चों के साथ खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं। यूजर्स इस तस्वीर को सच समझकर शेयर कर रहे हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में  वायरल तस्वीर असली नहीं, बल्कि फेक है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल की मदद से बनाया गया है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ने ‘नंदलाल कृपलानी’ ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “एक पोस्ट आई सलमान खान को धर्मात्मा बनाने की ।। यहां पर भी गलती।। इतना बड़ा धर्मात्मा सड़क पर जेल वाली थाली में बच्चों को खाना खिलाने का ढोंग कर रहा है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने सलमान खान के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला । हमें दावे से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं मिली। हमने संबंधित कीवर्ड्स की मदद से भी सर्च किया। वहां पर भी हमें दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने फोटो को गौर से देखा। हमने पाया कि वायरल तस्वीर में  सलमान खान की आंख काफी अजीब है और दोनों हाथों में सिर्फ चार उंगलियां है। साथ ही सलमान खान ने चम्मच काफी अजीब तरीके से पकड़ा हुआ है। दूसरे नंबर पर जो बच्ची है, उसकी उंगली थाली के बीच से निकली हुई है। जबकि आखिर में बैठे हुए बच्चे के चेहरे एक-दूसरे पर ओवरलैप कर रहे हैं। 

जांच के अगले चरण में हमने फोटो को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल्स की मदद से सर्च किया। हमने ट्रू मीडिया  (true media) की मदद से भी फोटो को सर्च किया। इस टूल ने तस्वीर को एआई की मदद से बने होने की संभावना बताई।

हमने वायरल वीडियो को एआई विशेषज्ञ अजहर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि तस्वीर एआई जेनरेटेड है। सलमान खान और बच्ची की उंगलियां ठीक से जेनरेट नहीं हुई है। साथ ही सलमान खान का सीधा पैर सफेद है, जबकि उन्होंने जींस पहनी हुई है।

अंत में हमने फोटो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 20 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को दिल्ली का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सड़क पर बच्चों के साथ खाना खाते हुए सलमान खान की वायरल तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में  वायरल तस्वीर असली नहीं, बल्कि फेक है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल की मदद से बनाया गया है। 

  • Claim Review : सड़क पर गरीब बच्चों के साथ खाना खाते सलमान खान की तस्वीर।
  • Claimed By : FB User Nandlal Kriplani
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later