X
X

Fact Check : केंद्र सरकार की आलोचना करते मोदी का वीडियो 12 साल पुराना है

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पता चला कि 12 साल पुराने वीडियो का दुरुपयोग करके वायरल क्लिप तैयार की गई है। उस वक्‍त नरेंद्र मोदी तत्‍कालीन सरकार की आलोचना कर रहे थे।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें उन्‍हें यह बोलते हुए दिखाया गया है, “देश की विकास दर का जो फिगर आया है, वह बहुत चिंताजनक है। देखिए तीन बातें हैं, जिसके कारण चिंता का विषय बनता है। एक, विकास दर का इस प्रकार से नीचे गिरना दूसरा, रुपया तेजी से कमजोर हो जाना। तीसरा, इन्फ्लेशन इतनी तेजी से बढ़ना। ये तीन चीजें ऐसी हैं, जिससे लगता है कि पूरी स्थिति डांवाडोल हो चुकी है।”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस वीडियो क्लिप के जरिए वर्तमान सरकार पर निशाना साध रहे हैं। विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पता चला कि 12 साल पुराने वीडियो का दुरुपयोग करके वायरल क्लिप तैयार की गई है। उस वक्‍त नरेंद्र मोदी तत्‍कालीन मनमोहन सरकार की आलोचना कर रहे थे।

क्‍या हो रहा है वायरल

एक इंस्‍टाग्राम हैंडल ने एक दिसंबर 2024 को वायरल क्लिप को पोस्‍ट करते हुए लिखा, “मोदी सरकार में पूरी स्थिति डामाडोल हो चुकी है. – नरेंद्र मोदी”

वीडियो क्लिप के ऊपर लिखा गया कि मोदी सरकार में पूरी स्थिति डामाडोल हो चुकी है।

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसे समान दावे के साथ दूसरे यूजर्स भी शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने पीएम मोदी नरेंद्र मोदी के वायरल क्लिप के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सबसे पहले इसके कई कीफ्रेम्‍स निकाले। फिर इन्‍हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। हमें यह वीडियो 12 साल पहले एक जून 2012 को एक यूट्यूब चैपल पर अपलोड मिला। उस वक्‍त देश के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह थे। नरेंद्र मोदी उस वक्‍त गुजरात के मुख्‍यमंत्री थे। यह वीडियो देखने से स्‍पष्‍ट हो गया कि गुजरात के तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी उस वक्‍त के तत्‍कालीन पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार के वक्‍त के विकास दर के आंकडा़ेां और महंगाई पर बोल रहे थे।

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते भाजपा की सोशल मीडिया टीम के प्रदेश सह संयोजक शशि कुमार से संप‍र्क कर उनके साथ वायरल क्लिप को शेयर किया। उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी की यह क्लिप 12 साल पुरानी है। उस वक्‍त देश में कांग्रेस की सरकार थी। उस वक्‍त की क्लिप के साथ अब छेड़छाड़ करके वायरल किया जा रहा है।

पड़ताल के अंत में इंस्‍टाग्राम हैंडल की जांच की गई। पता चला कि इसके 1.30 लाख फॉलोअर्स हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पता चला कि पीएम मोदी की 12 साल पुरानी क्लिप को अब वायरल करके झूठ फैलाया जा रहा है। दरअसल, उस वक्‍त नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्‍यमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह सरकार के वक्‍त आए जीडीपी के आंकड़ों पर बोल रहे थे। अब उसी बयान के साथ छेड़छाड़ करके पीएम मोदी पर निशाना साधने के मकसद से वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी सरकार में पूरी स्थिति डामाडोल हो चुकी है।
  • Claimed By : IG User feku_chai_wala
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later