Fact Check: दरभंगा रेलवे स्टेशन के नाम पर वायरल तस्वीर वास्तविक नहीं, AI क्रिएटेड है
बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन के दावे के साथ वायरल तस्वीरें वास्तविक नहीं, बल्कि एआई टूल की मदद से बनाई गई काल्पनिक तस्वीरें हैं।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Dec 14, 2024 at 02:59 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर रेलवे स्टेशन की कुछ तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह दरभंगा की तस्वीरें हैं।
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल तस्वीर वास्तविक नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई टूल की मदद से तैयार की गई है।
क्या है वायरल?
फेसबुक यूजर Journalist Ritesh (Archive Link) ने वायरल तस्वीरों को शेयर कर दावा किया “मिथिला के हृदयस्थल दरभंगा में आपका स्वागत है।”

पड़ताल
इस पोस्ट की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गौर से देखा। देखने पर ये किसी पेंटिंग जैसी लग रही हैं, मगर करीब से देखने पर इन तस्वीरों में बहुत-सी कमियां नजर आती हैं। जैसे महिलाओं के चेहरे विकृत हैं, एक बैनर पर दरभंगा की स्पेलिंग गलत लिखी है। हमें शक हुआ कि ये तस्वीरें एआई निर्मित हो सकती है।
हमने इन तस्वीरों को एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक किया, जिसमें इन तस्वीरों के एआई निर्मित होने की संभावना 99.8 से 99.9 प्रतिशत के बीच बताई गई।

हमने इन तस्वीरों को एआई इमेज डिटेक्शन टूल साईट इंजिन से भी चेक किया, यहाँ भी इन तस्वीरों के एआई निर्मित होने की संभावना 99 प्रतिशत बताई गई।

एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में काम कर रहे रिसर्चर अजहर माचवे ने भी वायरल तस्वीरों को एआई जेनेरेटेड बताया।
हमने इसके बाद दरभागा रेलवे स्टेशन कीवर्ड्स से सर्च किया। हमें वहां की बहुत-सी तस्वीरें मिलीं, जो वायरल तस्वीर से बिल्कुल अलग थीं।
हमने गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हुए स्ट्रीट व्यू से भी ढूंढा। इन तस्वीरों में दरभंगा रेलवे स्टेशन की हालत बिल्कुल अलग थी।

वायरल पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Journalist Ritesh के लगभग 31 हजार फॉलोअर्स हैं।
निष्कर्ष: बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन के दावे के साथ वायरल तस्वीरें वास्तविक नहीं, बल्कि एआई टूल की मदद से बनाई गई काल्पनिक तस्वीरें हैं।
- Claim Review : मिथिला के हृदयस्थल दरभंगा में आपका स्वागत है।
- Claimed By : Facebook User Journalist Ritesh
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












