Fact Check : जयपुर के नाम पर उदयपुर की सुरंग में हुई घटना का पुराना वीडियो वायरल
विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। दावा भ्रामक साबित हुआ।
- By: Ashish Maharishi
- Published: Dec 19, 2024 at 03:46 PM
- Updated: Dec 19, 2024 at 03:52 PM
नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया में एक बार फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक सुरंग में कुछ लोगों को देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि जयपुर में घाट की गुणी सुरंग में गैंगवार हुआ है। यह वीडियो उसी दौरान का है।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस वीडियो को जयपुर का बताकर शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। दावा भ्रामक साबित हुआ। उदयपुर की एक सुरंग के पुराने वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया गया है।
विश्वास न्यूज ने वर्ष 2022 में भी इस वीडियो की जांच की थी। उस पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है।
क्या हो रहा है वायरल
mr_rinku_jarwal_99 नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को अपलोड करते हुए लिखा गया कि जयपुर घाट की गुणी सुरंग में हुआ गैंगवार।
वीडियो को 14 दिसंबर को अपलोड किया गया।

वायरल पोस्ट के कंटेंट को फैक्ट चेक के उद्देश्य से यहां हूबहू लिखा गया है। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।
पड़ताल
विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए गूगल ओपन सर्च टूल का इस्तेमाल किया। कीवर्ड से सर्च करने पर हमें भास्कर डॉट कॉम की एक खबर मिली। इस पुरानी खबर में बताया गया कि जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर टनल में गैंगवार के नाम से वायरल वीडियो उदयपुर का निकला। पूरी खबर को यहां पढ़ा जा सकता है।
सर्च के दौरान हमें जी राजस्थान के यूट्यूब चैनल पर एक रिपोर्ट मिली। 4 मार्च 2022 की इस रिपोर्ट में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि उदयपुर के चिरवा टनल में युवक ने हवाई फायरिंग की थी। पूरी खबर यहां देखें।
विश्वास न्यूज ने पड़ताल के दौरान उदयपुर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने कन्फर्म किया कि वायरल वीडियो उदयपुर का है। यह काफी पुराना वीडियो है।
जांच के अंत में फर्जी पोस्ट करने वाले इंस्टाग्राम हैंडल की जांच की। पता चला कि यूजर को 1700 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट भ्रामक साबित हुई। उदयपुर में हुई घटना के पुराने वीडियो को अब जयपुर में हुई गैंगवार बताकर शेयर किया जा रहा है।
- Claim Review : जयपुर के टनल में गैंगवार
- Claimed By : IG User mr_rinku_jarwal_99
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












