X
X

Fact Check: महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने जयपुर हादसे के पीड़ितों को नहीं दी आर्थिक मदद, वायरल दावे फेक  

धोनी और कोहली ने जयपुर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को आर्थिक मदद नहीं दी है। सोशल मीडिया पर वायरल दावा फेक है।   

Fact Check, mahendra singh dhoni, Virat Kohli, Jaipur, Jaipur Tanker accident,

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। जयपुर में हाईवे पर एलपीजी टैंकर हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। इस हादसे से जोड़कर अब दो पोस्ट वायरल हो रही हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने जयपुर हादसे के पीड़ितों की आर्थिक मदद की है। कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि धोनी ने हादसे के पीड़ितों को 50 करोड़ रुपये, जबकि कोहली ने 10 करोड़ रुपये दिए हैं।

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल दावे फेक निकले। धोनी और कोहली ने जयपुर हादसे के पीड़ितों को आर्थिक मदद नहीं दी है।

वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर ‘नितेश मीना गढ़ खेड़ा’ ने 24 दिसंबर को धोनी की तस्वीर पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,

“जयपुर में हुए हादसे में महेंद्र सिंह धोनी ने जितने भी मृत्यु लोग थे उनके परिवार को 50 करोड रुपए दिए आप लोग चाहे जितना भी ट्रोल कर लो महेंद्र सिंह धोनी को लेकिन धोनी अच्छा कप्तान नहीं वल्कि अच्छा इंसान भी है।”

एक अन्य फेसबुक यूजर Ankit Kelkar ने 25 दिसंबर को एक पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए दावा किया कि जयपुर हादसे में जान गंवाले वाले लोगों के परिवार को विराट कोहली ने 10 करोड़ रुपये दिए हैं।  

पड़ताल

वायरल दावे की जांच से पहले हमने कीवर्ड से जयपुर हादसे के बारे में सर्च किया। एनडीटीवी राजस्थान की वेबसाइट पर 26 दिसंबर को छपी खबर के अनुसार, 20 दिसंबर को जयपुर में जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर एलपीजी से भरे टैंकर और ट्रक में टक्कर हो गई थी। 35 से ज्यादा गाड़ियां इसकी चेपट में आ गई थी। इस हादसे में 19 लोगो की मौत हो चुकी है, जबकि 14 अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इस हादसे में गैस टैंकर का ड्राइवर बच गया था, जो 23 दिसंबर को पुलिस के सामने पेश हुआ था।    

इसके बाद हमने धोनी और विराट कोहली के दावों को लेकर गूगल पर सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे वायरल दावे की पुष्टि हो सके।

विराट कोहली के एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल पर भी ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली।

धोनी के सोशल मीडिया हैंडल्स एक्स और इंस्टाग्राम पर भी ऐसी कोई जानकारी पोस्ट नहीं की गई है।  

दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी ने भी इस दावे को फेक बताया। उन्होंने कहा कि धोनी और कोहली ने ऐसी कोई मदद नहीं की है।

जयपुर के पत्रकार संतोष कुमार पांडे से भी हमने संपर्क किया। उनका कहना है कि कोहली और धोनी ने जयपुर हादसे के पीड़ितों को रुपये नहीं दिए हैं।

गलत दावा करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। चेन्नई में रहने वाले यूजर के चार हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

इससे पहले भी धोनी और विराट कोहली को लेकर इस तरह के दावे वायरल हो चुके हैं। जैसे- ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों को धोनी और विराट कोहली द्वारा आर्थिक मदद दिए जाने का दावा वायरल हुआ था, जिनकी पड़ताल विश्‍वास न्‍यूज ने की थी।

निष्कर्ष: धोनी और कोहली ने जयपुर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को आर्थिक मदद नहीं दी है। सोशल मीडिया पर वायरल दावा फेक है।   

  • Claim Review : महेंद्र सिंह धोनी ने जयपुर हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 50 करोड़ रुपए दिए।
  • Claimed By : FB User- नितेश मीना गढ़ खेड़ा
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later