X
X

Fact Check: कानपुर में नहीं हुआ ऐसा कोई हादसा, वायरल वीडियो डिजिटली क्रिएटेड है

सोशल मीडिया पर कानपुर एयरपोर्ट पर ब्लास्ट होने के दावे से एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा फर्जी निकला। लोग वीडियो को असली समझकर शेयर कर रहे हैं।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Jan 2, 2025 at 03:51 PM
  • Updated: Jan 8, 2025 at 11:28 AM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक विमान को आग लगते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ये वीडियो कानपुर एयरपोर्ट का है, जहां एक विमान को आग लग गई।

विश्‍वास न्‍यूज की जांच में पता चला कि वायरल दावा गलत हैं। वायरल वीडियो डिजिटली क्रिएटेड है, जिसे यूजर्स असली समझकर शेयर कर रहे हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर उसमान गाजी ने 31 दिसंबर 2024 को वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए दावा किया कि,”कानपुर एयरपोर्ट पर भीषण हादसा ,,,, दिसंबर जाते जाते मचा रहा तबाही ,,,”

इंस्टाग्राम यूजर suraj_king_702 ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो पर लिखा हुआ है,”December कहां कहां जान लेगा कानपुर एयरपोर्ट पर हुआ ब्लास्ट”

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो में विमान में आग लगने के बाद भी लोग भाग नहीं रहे हैं, वहीं खड़े हैं। विमान की आग भी असली नहीं लग रही। जिससे वीडियो के असली होने का संदेह हो रहा है। हमने दावे को संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। अगर कानपुर में ऐसा कोई हादसा हुआ होता, तो इससे जुड़ी खबर सुर्ख़ियों में होती। 

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो के स्क्रीनग्रैब निकालकर उसे गूगल लेंस और यांडेक्स रिवर्स इमेज से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो  हैदराबाद, मुंबई और जम्मू के नाम से शेयर किया हुआ मिला।

वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी कई यूजर्स ने इस वीडियो को फर्जी और एआई जेनरेटेड बताया है। इसलिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को एआई डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन के जरिए सर्च किया। यहां स्क्रीनशॉट को 92.8 फीसदी एआई संभावित बताया है।

हमने एक अन्य टूल साइट इंजन के जरिए भी स्क्रीनशॉट को सर्च किया। इस टूल ने स्क्रीनशॉट को 82 फीसदी एआई संभावित बताया है।

हमने इस बारे में वीडियो एक्सपर्ट अरुण कुमार से संपर्क किया। उनके साथ वायरल वीडियो को शेयर किया। उनका कहना है कि यह वीडियो असली नहीं है। विमान में आग लगने के बाद भी लोग भाग नहीं रहे हैं, जिससे साफ़ है कि वीडियो को खुद से तैयार किया गया है।  

वीडियो को लेकर हमने कानपुर में दैनिक जागरण के रिपोर्टर गौरव दीक्षित से संपर्क किया। उन्होंने वायरल दावे को गलत बताया है। उन्होंने कहा, “यहां ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है।”

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे से शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला यूजर को फेसबुक पर 5 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर कानपुर एयरपोर्ट पर ब्लास्ट होने के दावे से एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा फर्जी निकला। लोग वीडियो को असली समझकर शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : वीडियो कानपुर एयरपोर्ट का है, जहां एक विमान को आग लग गई।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -उसमान गाजी
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later