X
X

Fact Check : RBI नहीं जारी कर रहा है 5000 का नोट, फर्जी पोस्‍ट वायरल

सोशल मीडिया पर 5000 के नोटों को जारी किए जाने का दावा किया जा रहा है। यह फेक है।

नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर अक्‍सर भारतीय रुपये को लेकर कोई न कोई फर्जी दावा वायरल होता रहा है। अब दावा किया जा रहा है रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पांच हजार रुपये के नोट जारी करने जा रहा है। इसे सच समझकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। दावा बेबुनियाद साबित हुआ। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। हमारी जांच में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई।

क्‍या हो रहा है वायरल

इंस्‍टाग्राम हैंडल ‘mahndarmeghnwal’ ने 1 जनवरी को एक पोस्‍ट करते हुए लिखा, “5000 New Note : पांच हजार रुपये का नया नोट होने वाला जारी, RBI ने दी ये जानकारी।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी इसे शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने पांच हजार रुपये के नोट के बारे में सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च किया। हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जिससे यह पुष्टि हो सके कि आरबीआई ने ऐसा कोई निर्णय लिया है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए आरबीआई की वेबसाइट को स्‍कैन किया गया। बैंक की वेबसाइट पर 1 जनवरी 2025 का एक लेटेस्‍ट प्रेस नोट मिला। इसमें बताया गया कि 19 मई, 2023 तक प्रचलन में मौजूद ₹2000 के बैंकनोटों में से 98.12% वापस आ गए हैं। मई 2023 में केंद्र सरकार ने दो हजार के नोट चलन से वापस ले लिए थे। वर्तमान में 10, 20, 50, 100, 200, 500 रुपये के नोट चलन में हैं। हमें पांच हजार के नोट को लेकर कोई प्रेस नोट नहीं मिला।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट को लेकर आरबीआई से संपर्क किया। वहां से दी गई जानकारी के अनुसार, पांच हजार के नोट जारी करने की बात झूठी है। नोटों के बारे में किसी भी बदलाव की सूचना को आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

जांच के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। इंस्‍टाग्राम यूजर महेंद्र कुमार को 1200 से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष : 5000 रुपये के नोटों को जारी किए जाने का दावा फेक है। सरकार या आरबीआई की ओर से ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

संबंधित फैक्‍ट चेक पढ़ें

  • Claim Review : पांच हजार रुपए का नया नोट जारी होने वाला है
  • Claimed By : IG user mahendra kumar
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later