X
X

Fact Check: मकर संक्रांति पर अमित शाह की पतंग कटने का यह वीडियो एक साल पुराना है

मकर संक्रांति के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में पतंग उड़ाई थी। हालांकि, उनकी पतंग कटने के बाद लड़के का खुशी मनाने वाला यह वीडियो एक साल पुराना है।   

Amit Shah Makar Sankranti 2025 Kite Cutting Video is From Last Year

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। मकर संक्रांति के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में पतंग उड़ाई थी। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़के को अमित शाह की पतंग काटकर खुशी मनाते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इसे हालिया समझकर शेयर कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज की जांच में पता चला कि वायरल वीडियो पिछले साल मकर संक्रांति का है। 14 जनवरी 2024 को अमित शाह ने मकर संक्रांति के अवसर पर गांधीनगर की वेजलपुर विधानसभा क्षेत्र में पतंग महोत्सव मनाया था। उस दौरान एक लड़के ने उनकी पतंग काट दी थी। वायरल वीडियो उसी दौरान का है।

वायरल पोस्ट

थ्रेड यजर khabartak_media ने 14 जनवरी 2025 को वीडियो शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मकर संक्रांति के मौके पर उड़ा रहे थे पतंग तभी लड़के ने काट दिया

फेसबुक यूजर Sudhir Mishra Rinku ने भी 14 जनवरी 2025 को वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “इस लड़के ने “मोटा भाई” की पतंग काट दी, मिला 5 लाख रूपये इनाम दिया

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया। फेसबुक यूजर Bansal News ने इस वीडियो को 16 जनवरी 2024 को शेयर किया है।

इंडिया टीवी की वेबसाइट पर 16 जनवरी 2024 को इस वीडियो से संबंधित खबर छपी है। हालांकि, इसमें लड़के या उसे इनाम दिए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ट्विटर एडवांस सर्च से हमें अमित शाह के एक्स हैंडल से 14 जनवरी 2024 को की गई पोस्ट मिली। इसमें अमित शाह की पतंग उड़ाते हुए तस्वीर अपलोड की गई है। जानकारी दी गई है कि गांधीनगर की वेजलपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्तरायण पतंग महोत्सव मनाया गया।

वायरल वीडियो और इस पोस्ट में अपलोड की गई तस्वीर में दिख रहे लोग एक ही हैं।

इससे यह साफ हो गया कि वायरल वीडियो पिछले साल मकर संक्रांति के दौरान का है। हालांकि, हमें लड़के की पहचान या उसे इनाम मिलने जैसी कोई भी मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली।  

अमित शाह के एक्स हैंडल से 14 जनवरी 2025 को पतंग उड़ाते हुए तस्वीरें पोस्ट करते हुए जानकारी दी गई कि उत्तरायण के मौके पर अहमदाबाद के न्यू राणिप में पतंग उड़ाई गई।

इस बारे में अहमदाबाद में दैनिक जागरण के रिपोर्टर शत्रुघ्न शर्मा का कहना है कि अमित शाह हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर यहां कुछ विधानसभा क्षेत्र में पतंग महोत्सव में हिस्सा लेते हैं। वायरल वीडियो पिछले साल का है। यह सब अचानक हुआ था। उसको इनाम दिए जाने जैसी कोई जानकारी नहीं है।  

पुराने वीडियो को शेयर करने वाले थ्रेड यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के पांच हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: मकर संक्रांति के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में पतंग उड़ाई थी। हालांकि, उनकी पतंग कटने के बाद लड़के का खुशी मनाने वाला यह वीडियो एक साल पुराना है।   

  • Claim Review : मकर संक्रांति पर लड़के ने काट दी अमित शाह की पतंग।
  • Claimed By : Thread User- khabartak_media
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later