X
X

Fact Check: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और आतिशी के साइन बोर्ड पर कालिख पोतने का वीडियो एक साल पुराना है

करीब एक साल पहले श्री निवासपुरी वार्ड की महिलाओं ने गंदे पानी की समस्या से परेशान होकर अरविंद केजरीवाल और आतिशी के साइन बोर्ड पर कालिख पोती थी। उस घटना के वीडियो को अब दिल्ली विधानसभा चुनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

Arvind Kejriwal, Atishi Marlena, Delhi Election 2025, Delhi sign boards, Arvind Kejriwal sign board video, Delhi News, election fact check,

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ है। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ महिलाओं को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की सीएम आतिशी मार्लेना के साइन बोर्ड पर कालिख पोतते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो करीब एक साल पुराना निकला। दरअसल, फरवरी 2024 में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय महिलाओं ने गंदे पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया था। उस समय के वीडियो को दिल्ली विधानसभा चुनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

वायरल पोस्ट

एक्स यूजर ocean jain ने 5 फरवरी 2025 को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,

“केजरीवाल और आतिशी के मुंह पर कालिख पोतकर
दिल्ली की जनता ने इलेक्शन का रिजल्ट बता दिया”

https://twitter.com/ocjain4/status/1887050645745635674

फेसबुक यूजर ‘निर्विकार सिंह’ ने भी 5 फरवरी को इस वीडियो को चुनाव से जोड़ते हुए शेयर (आर्काइव लिंक) किया है।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का स्क्रीनशॉट निकालकर उसे गूगल लेंस से चेक किया। रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने 28 फरवरी 2024 को इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि श्री निवासपुरी वार्ड में पिछले 15 दिन से घरों में गंदा पानी भरा हुआ है। शिकायत नहीं सुनने पर वहां की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा।

दिल्ली भाजपा के सचिव हरीश खुराना ने भी 28 फरवरी को इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे श्री निवासपुरी वार्ड में गंदे पानी से परेशान लोगों के गुस्से का बताया।

कीवर्ड से सर्च करने पर ईटीवी भारत की वेबसाइट पर इससे संबंधित खबर को भी देखा जा सकता है। खबर के अनुसार, कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के प्रिया कैंप के लोग घरों में गंदा पानी भरा होने से परेशान हैं। शिकायत थी कि कॉलोनी में काफी दिन से गंदा पानी भरा हुआ था। इससे नाराज होकर महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल और आतिशी के साइन बोर्ड पर कालिख पोत दी। आतिशी यहां से विधायक हैं।

इस बारे में दैनिक जागरण के दिल्ली राज्य ब्यूरो में प्रमुख संवाददाता वीके शुक्ला का कहना है कि यह वीडियो करीब एक साल पुराना है, जबकि यहां मतदान 5 फरवरी 2025 को हुआ है।

दैनिक जागरण की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, 5 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। शाम 6 बजे तक दिल्ली में 60.45 फीसदी वोटिंग हुई है।

पुराने वीडियो को दिल्ली विधानसभा चुनाव से जोड़कर शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर एक राजनीतिक दल से प्रभावित हैं।

निष्कर्ष: करीब एक साल पहले श्री निवासपुरी वार्ड की महिलाओं ने गंदे पानी की समस्या से परेशान होकर अरविंद केजरीवाल और आतिशी के साइन बोर्ड पर कालिख पोती थी। उस घटना के वीडियो को अब दिल्ली विधानसभा चुनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : दिल्ली चुनाव के दौरान महिलाओं ने केजरीवाल और आतिशी के साइन बोर्ड पर कालिख पोती।
  • Claimed By : FB User- निर्विकार सिंह
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later