X
X

Fact Check: सीएम योगी आदित्यनाथ का डीपफेक वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।

CM Yogi Adityanath Deepfake Video, Yogi Adityanath Deepfake Video, Up news, Yogi Adityanath News, Viral News

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें योगी आदित्यनाथ को मुस्लिम टोपी पहने दिखाया गया है।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि सीएम योगी का वायरल वीडियो डीपफेक है। इसे एआई टूल्स की मदद से बनाया गया है। लखनऊ में पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

वायरल पोस्ट

इंस्टाग्राम यूजर ashraf_qureshi_1786 ने 27 दिसंबर 2024 को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। 12 फरवरी 2025 को एक्स यूजर Hindutva Knight ने इससे संबंधित पोस्ट की है। इसमें वायरल वीडियो व एक अन्य वीडियो का कोलाज शेयर कर जानकारी दी गई है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की यह वायरल वीडियो क्लिप डीपफेक है।

इसके जवाब में लखनऊ पुलिस ने जानकारी दी है कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

13 फरवरी को दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीपफेक वीडियो वायरल होने के मामले में हजरतगंज पुलिस ने पियारा इस्लाम एक्स हैंडल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हजरतगंज के नरही निवासी राजकुमार तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह वीडियो पियारा इस्लाम नाम के यू्ट्यूब चैनल और एक्स हैंडल से जारी किया गया है।

वायरल वीडियो को हमने एआई वीडियो डिटेक्शन टूल कैंटीलक्स से चेक किया। इसमें वीडियो के एआई निर्मित होने की संभावना 41 फीसदी जताई गई।

वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर उसे हाइव मॉडरेशन से चेक करने पर इसे करीब 80 फीसदी एआई संभावित बताया गया।

इस बारे में हमने हजरतगंज के एसीपी विकास कुमार जायसवाल को वीडियो भेजकर संपर्क किया। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर पर केस दर्ज कर लिया गया है। यह डीपफेक वीडियो है।

डीपफेक वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के 34 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीपफेक वीडियो वायरल हो चुका है। विश्वास न्यूज की रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।

  • Claim Review : मुस्लिम टोपी पहने सीएम योगी आदित्यनाथ का वीडियो वायरल।
  • Claimed By : Insta User- ashraf_qureshi_1786
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later