X
X

Fact Check: दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री DTC बस सेवा बंद होने का दावा झूठ

दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद महिलाओं के लिए फ्री डीटीसी सेवा बंद होने का दावा झूठा है। नए परिवहन मंत्री ने यह सुविधा जारी रखने का एलान किया है।

Free DTC Bus Service for Women Ending in Delhi after Rekha Gupta cm false claim

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बन गई है। 20 फरवरी को रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वहीं, पंकज सिंह ने परिवहन मंत्री का कार्यभार संभाला है। दिल्ली में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई। इसमें दावा किया गया कि दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री डीटीसी बस सेवा बंद हो गई।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि दिल्ली डीटीसी बसों में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा की सुविधा बंद नहीं हुई है। दिल्ली के नए परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने भी इस सेवा को जारी रखने का एलान किया है।

वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर {…the_ahir_regiment…}✓✓king✓✓ ने 19 फरवरी को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया,

बधाई रुकनी नही चाहिए, दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री DTC बस सेवा बंद…! जल्दी ही मेट्रो भी

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे वायरल दावे की पुष्टि हो सके।

21 फरवरी को जनसत्ता की वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक, दिल्ली में रेखा गुप्ता नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले चुकी हैं। उनके साथ छह और मंत्रियों ने शपथ ली है। दिल्ली सरकार में स्वास्थय एवं परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा है कि दिल्ली में महिलाओं का फ्री बस सफर जारी रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।

21 फरवरी को टीवी 9 की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा की सुविधा जारी रखने का एलान किया है।

इस बारे में हमने दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के पीआरओ नवीन चौधरी से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा अभी भी चालू है। इसे बंद नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाई जा रही है।

इसके बाद हमने मेट्रो में महिलाओं के फ्री सफर को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के पीआरओ हिमांशु से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा नहीं दी जा रही है।

गलत दावा करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के करीब 17 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद महिलाओं के लिए फ्री डीटीसी सेवा बंद होने का दावा झूठा है। नए परिवहन मंत्री ने यह सुविधा जारी रखने का एलान किया है।

  • Claim Review : दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री डीटीसी बस सेवा बंद हो गई।
  • Claimed By : FB User- {...the_ahir_regiment...}✓✓king✓✓
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later