Fact Check : अश्लीलता फैलाने के आरोप में दंपति की पिटाई की घटना महाकुंभ की नहीं, अयोध्या की है
घाट में किस करते कपल के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो का महाकुंभ से कोई संबंध नहीं है। वीडियो साल 2022 का है और अयोध्या के राम की पैड़ी का है।
- By: Pragya Shukla
- Published: Feb 27, 2025 at 02:40 PM
- Updated: Feb 27, 2025 at 06:00 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। महाकुंभ का औपचारिक समापन हो चुका है। हालांकि, इससे जुड़ी कई पोस्ट अभी भी वायरल हो रही है। इसी से जोड़ते हुए नदी में नहाते और किस करते एक कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो महाकुंभ का है, जहां कुछ लोगों ने संगम में स्नान करने आये कपल की अश्लीलत फैलने के आरोप में पिटाई की।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो का महाकुंभ से कोई संबंध नहीं है। वीडियो साल 2022 का है और अयोध्या के राम की पैड़ी का है, जहां पर स्नान करने आया कपल किस कर रहा था। इस हरकत के बाद गुस्साए लोगों ने उन्हें पीट दिया था।
क्या हो रहा है वायरल ?
इंस्टाग्राम यूजर ने 22 फरवरी 2025 को वायरल वीडियो को शेयर किया था। वीडियो पर लिखा हुआ है, “महाकुंभ के मेले में गलत काम किया पति पत्नी।”
पोस्ट के आर्काइव लिकं को यहां पर देखें।

पड़ताल
वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 23 जून 2022 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो अयोध्या में सरयू तट पर हुई घटना का है। कपल वहां पर स्नान करने आया था और वहीं पर वो सभी के सामने नहाते हुए किस करने लगे। इस घटना के बाद मौजूद लोग गुस्सा गए और कपल को पिटना शुरू कर दिया।

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो न्यूज 18 के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिली। वीडियो को 23 जून 2022 को शेयर किया गया था। दी गई जानकारी के मुताबिक, “अयोध्या के राम की पैड़ी में पति ने अपनी पत्नी को नहाते वक्त किस कर लिया। लोगों को पति पत्नी का किस करना नागवार गुजरा। इसके बाद लोगों ने उन पर अश्लीलता का आरोप लगाकर पति की पिटाई।”

अन्य न्यूज रिपोर्ट्स को यहां पर देखा जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए हमने अयोध्या दैनिक जागरण के संपादकीय प्रभारी रमा शरण अवस्थी से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो अयोध्या की एक घटना का है और काफी पुराना है।
अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 16 सौ से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यूजर इसी तरह की आपतिजनक पोस्ट को शेयर करता है।
निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि घाट में किस करते कपल के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो का महाकुंभ से कोई संबंध नहीं है। वीडियो साल 2022 का है और अयोध्या के राम की पैड़ी का है, जहां पर स्नान करने आया कपल किस कर रहा था। इस हरकत के बाद गुस्साए लोगों ने उन्हें पीट दिया था।
- Claim Review : महाकुंभ में संगम में स्नान करते हुए कपल ने किया किस।
- Claimed By : Inst User shayarbhai52
- Fact Check : भ्रामक
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












